बिना इजाजत लंदन घूम रही महिला IPS अधिकारी को सरकार ने किया सस्पैंड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 28 Apr 2022

suspended

लखनऊ। कार्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी अलंकृता सिंह को सरकार ने निलंबित कर दिया है। वह 20 अक्टूबर से अपने दफ्तर से बिना अधिकृत सूचना के गायब हैं। निलंबन की अवधि के दौरान वह पुलिस महानिदेश मुख्यालय से सबद्ध रहेंगी।

उत्तर प्रदेश में लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई का सिलसिला जारी है। बिना अनुमति के ड्यूटी से नदारद होकर लंदन की सैर कर रहीं आइपीएस अधिकारी अलंकृता सिंह को शासन ने निलंबित कर दिया है। 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी एसपी, महिला व बाल सुरक्षा संगठन (1090) के पद पर तैनात थीं।

लगातार अनुपस्थित

उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि एसपी, महिला व बाल सुरक्षा संगठन अलंकृता सिंह ने 19 अक्टूबर, 2021 की रात एडीजी, महिला व बाल सुरक्षा संगठन को वाट्सएप काल कर बताया था कि वह लंदन में हैं। जिसके बाद अलंकृता सिंह 20 अक्टूबर, 2021 से लगातार अनुपस्थित हैं।

बिना किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत कराये कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने तथा बिना शासकीय अनुमति के विदेश यात्रा पर जाने का दोषी पाये जाने पर अलंकृता सिंह को निलंबित कर दिया गया है। गृह विभाग ने उनके निलंबन का आदेश जारी कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान वह डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध रहेंगी।

अनुमति के बगैर विदेश यात्रा

आदेश में कहा गया है कि आईपीएस अधिकारी अलंकृता सिंह बगैर किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत कराए अपने कार्यालय में अनुपस्थित चल रही हैं। वह शासन की अनुमति के बगैर वह विदेश यात्रा पर चली गईं। यह अपने कार्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *