पटियाला हिंसा: पंजाब सरकार अलर्ट, CM भगवंत मान ने अफसरों के साथ बैठक कर दिए सख्त आदेश

Daily Samvad
2 Min Read

पटियाला। पटियाला में हुई हिंसा के बाद राज्य की भगवंत मान सरकार सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं। ये आदेश उन्होंने मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, डीजीपी वीके भावरा व अन्य सीनियर अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने डीजीपी से कहा कि इस मामले को लेकर सख्ती बरतें और पंजाब के अमन कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले चाहे जो भी हों उनके साथ सख्ती से निपटा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब विरोधी शक्तियों को शांति किसी भी कीमत पर भंग नहीं करने देंगे।

पंजाब की शांति और सद्भाव अत्यंत महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य में शांति व्यवस्था को कतई भंग करने नहीं दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि पटियाला में झड़प की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि उन्होंने डीजीपी से बात की, इलाके में शांति बहाल कर दी गई है। राज्य सरकार स्थिति पर निगाह रखे हुए हैं। सरकार के लिए पंजाब की शांति और सद्भाव अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस बीच, जिला उपायुक्त साक्षी साहनी ने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। कर्फ्यू सायं 7 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। डीसी ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। कहा कि प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *