⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 110 शब्द|📅 29 Apr 2022
पटियाला। पंजाब के पटियाला से बड़ी खबर है। पटियाला में शिव सेना के नेताओं का विरोध करने पहुंचे निहंग सिखों ने एक थाने के एस.एच.ओ. पर हमला कर उसका हाथ काट दिया। घायल अवस्था में एस.एच.ओ. को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
बता दें कि शिव सेना बाल ठाकरे के हरीश सिंगला की तरफ से आज खालिस्तानी विरोधी मार्च निकाले जाने का ऐलान किया गया था। जिसका सिख संगठनों की तरफ से विरोध किया गया। इसको लेकर शहर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
एस.पी. सिटी हरपाल सिंह, डी. एस.पी. सिटी-1अशोक कुमार और सिटी -2 मोहित अग्रवाल और डी.एस.पी नाभा राजेश छिब्बर के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।









