AAP के MLA रमन अरोड़ा पर भारी पड़ गया कांग्रेसी ठेकेदार जब्बार खान, 5 दिन बीते, जोशी अस्पताल के अवैध बेसमेंट पर कोई कार्रवाई नहीं

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में जोशी अस्पताल द्वारा खुदवाए जा रहे बेसमेंट के मामले में सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा की किरकिरी हो रही है। चर्चा यह है कि जालंधर से लेकर चंडीगढ़ तक इस करप्शन के खिलाफ विधायक ने कार्रवाई की मांग की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जालंधर में यह भी चर्चा है कि नाजायज तरीके से बेसमेंट खोदने वाले कांग्रेसी ठेकेदार जब्बार खान ही AAP के विधायक पर भारी पड़ा है, जिससे इस ठेकेदार के खिलाफ अभी तक पुलिस में शिकायत तक नहीं हुई है।

जालंधर के कपूरथला चौक में स्थित जोशी अस्पताल के साथ खोदी जा रही बेसमैंट के मामले में बीते सोमवार को सैंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा और वैस्ट हल्के से विधायक शीतल अंगुराल ने खुद कमिशनर करनेश शर्मा से मुलाकात कर शीघ्र एक्शन के लिए कहा था। पांच दिन बीत जाने के बाद भी निगम की ओर से बिल्डंग इंस्पैक्टर दिनेश जोशी , एटीपी विनोद कुमार और कांग्रेसी ठेकेदार जब्बार खान के खिलाफ कोई भी कारवाई नहीं की गई।

MLA ने चंडीगढ़ में भी की शिकायत

हैरानी की बात तो यह है कि नगर निगम में सुनवाई न होते देखकर विधायक रमन अरोड़ा चंडीगढ़ में स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी कोई एक्शन नहीं हुआ। आपको बता दें कि बीते रविवार रात विधायक रमन अरोड़ा ने खुद मौके पर पहुंच कर आसपास की रिहायशी इमारतों के बुरी तरह धंसने का जायजा किया था और तुरंत मामले में कानूनी कारवाई करने का आश्वासन दिया था।

इसके बाद नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा खुद मौके पर जायजा लिया और खुदाई को अवैध बताते हुए जांच के आदेश दिए। हैरानी की बात तो यह है कि विधायक के लाख कोशिश के बाद भी न तो जोशी अस्पताल, न ही ठेकेदार जब्बार खान और न ही आर्कीटेक्ट के खिलाफ कार्रवाई की गई।

MLA साहब, JOSHI HOSPITAL पर कब होगी कार्रवाई

https://www.youtube.com/watch?v=PLdSLuKnpfo&t=45s

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *