जालंधर सैंट्रल हलका: वार्ड-16 में गली निर्माण में घपला, 6 महीने पहले टाइल से बनाई गई थी गली, रातोंरात उखाड़ी गई, MLA से शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में नगर निगम द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले जिन गलियों को लाखों रुपए खर्च करके टाइलें लगाई गई थी, उन गलियों की टाइलें अब उखाड़ी जा रही है। लाखों रुपए से लगी टाइलें को उखाड़कर वहीं फिर से लाखों रुपए से कंक्रीट वाली सड़क बनाई जा रही है।

जालंधर के वार्ड-16 में 6 महीने पहले टाइल वाली सड़कें बनी थी। गली नंबर-16 को टाइल लगाकर नई बनाई गई थी, लेकिन अब वहां रातोंरात टाइलें उखाड़कर कंक्रीट की सड़क बनाने का काम शुरू किया गया है। मोहल्ले के लोगों ने जब कारण पूछा तो कहा गया कि अब सड़क कंक्रीट की बनेगी।

भारत नगर के पास गली-16 में नई टाइलें उखाड़ी

वार्ड-16 के न्यू गुरु नानकपुरा के साथ लगते भारत नगर के पास गली-16 में नई टाइलें उखाड़े जाने से मोहल्ले के लोग नाराज हैं। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि कुछ महीने पहले ही टाइलों से सड़क बनाई गई थी, अब इन टाइलों को उखाड़ा जा रहा है। मोहल्ले के लोगों मे आऱोप लगाया कि इस गली के निर्माण में घपला किया जा रहा है।

मोहल्ले के लोगों ने कहा है कि इस संबंध में सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा से शिकायत की गई है। उन्होंने विधायक से शिकायत की है कि लाखों रुपए का घपला किया जा रहा है, इसकी जांच करवाई जाए। वहीं, विधायक रमन अरोड़ा ने कहा है कि अगर नई सड़क को उखाड़ा है, तो संबंधित इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई होगी।

पुलिस के साथ पत्नी ने मारा छापा, बंद कमरे में लड़की के साथ पकड़े गए BJP नेता

https://youtu.be/w1pg3iCw220

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *