जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अफसर पर iPhone लेने वाले मामले में चीफ विजीलैंस ने उठाया बड़ा कदम

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ईओ परमिंदर सिंह गिल को चीफ विजीलैंस अफसर ने 6 लाख रुपए एडवांस देने के मामले में तलब किया है। आरोप है कि एडवांस रकम निकलवा कर ईओ ने अपने और बेटे के लिए दो आईफोन खरीदे हैं। यह सनसनीखेज आरोप किसी और ने नहीं, बल्कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्लर्क अनुज राय और अकाउंटेंट आशीष ने लगाए हैं।

उधर, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में डीसी घनश्याम थोरी ने अपने साथ अटैच आईएएस अफसर अलंकार को जिम्मेदारी सौंपी है। जिससे ईओ परमिंदर सिंह गिल पर जांच की तलवार के साथ साथ एक्शन कभी भी हो सकता है। हालांकि इस दौरान ईओ गिल से उनका कई बार पक्ष लेने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कहा कि इसकी जांच चल रही है।

जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में लगातार धांधली के मामले की सीवीओ द्वारा शुरू की गई जांच में अब 6 लाख रुपए एडवांस लेने का मामला भी जुड़ गया है। सूत्र बता रहे हैं कि ईओ परमिंदर सिंह गिल और ट्रस्ट के मुलाजिमों में ठन गई है। एक तरफ ट्रस्ट के ईओ करप्शन को लेकर मुलाजिमों पर बम फोड़ना चाहते हैं, तो दूसरी तरफ ट्रस्ट के मुलाजिम एकजुट होकर ईओ के खिलाफ शिकायतें शुरू कर दी है।

काली माता मंदिर में प्रतिमा के साथ बेअदबी, लोगों में रोष

https://youtu.be/Yb1eijAODeo

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *