जालंधर में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की तरफ से कार्यक्रम आयोजित

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा संस्कृती मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आज़ादी के “अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की और” नामक एक अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत प्रभुद्वार ब्रह्मकुमारीज विश्वविद्यालय जालंधर में अरोड़वंश-अरोड़ा खत्री महासभा (रजि.) पंजाब व अरोड़ा महासभा (रजि.) जालंधर के सदस्यों को उनकी समाज के प्रति सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य मिलकर मूल्यांकन निष्ठावान समाज कल्याण के निर्माण के लिए योगदान दिया जाए। ब्रह्मकुमारीज विश्वविद्यालय जालंधर के सैंटर हैड रेखा दीदी व मीरा दीदी ने महासभा के सभी सदस्यों को तिलक करके और सम्मानचिन्ह देकर सम्मानित किया और सैंटर द्वारा चलाये जा रहे कार्यो से समाराेह में आए सदस्याें काे अवगत करवाया।

परम पिता पमात्मा शिव

उन्होंने बताया कि मनुष्य जाति की उत्पति परम पिता पमात्मा शिव से हुई है। और यहाँ से लोगों को “राजयोग” करवाकर लोगों को शिव बाबा के साथ जोड़ा जाता है। राजयोगिनी रेखा बहन व मीरा बहन ने आयोजन में आए हुए सदस्यों को राजयोग भी करवाया। महासभा के प्रधान ऋषि अरोड़ा ने बताया समाज में सुधार लाने के लिए समय समाज को शक्तिशाली बनने और युवा वर्ग को सही दिशा दिखा नशामुक्त करने का संकल्प लिया गया ऋषि अरोड़ा ने कहा समाज सेवा के साथ साथ स्वनय सेवा भी आवश्यक है।

यह तभी संभव है जब आध्यात्म से जुड़ा जाए और आध्यात्म से जुड़ने का राजयोग ही सही और सच्चा रास्ता है राजयोग से मनुष्य शरीर को चलाने वाले हमारे मस्तिक को ताकत मिलती है जिससे मनुष्य सभी परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम हो जाता है। समारोह में मंच संचालन गौरव प्रभाकर ने बखूबी किया।

महासभा द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी

अराेड़ा महासभा के अधयक्ष ऋषि अरोड़ा व कर्नल रामलाल अरोड़ा ने ब्रह्मकुमारीज विश्वविद्यालय की सभी बहनों और भाइयों का आभार प्रगट करने के साथ-साथ अपनी महासभा द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस समारोह में महासभा के महासचिव रोहित गंभीर, वरिष्ठ उप-प्रधान स्वर्ण सिंह अरोड़ा, कैशियर विकास लखानी, रोहित अरोड़ा, हरलीन सिंह, बीके गौरव प्रभाकर, बीके राकेश कुंद्रा पूजा बहन, कृष्णा बहन, हेमा बहन, नीरज चोपड़ा के अलावा बड़ी गिनती में सदस्य विशेष रूप में उपस्थित हुए।

निष्काम सेवा आर्गेनाइजेशन ने लगाया COVID वैक्सीन कैंप

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *