आशाराम बापू फिर सुर्खियों में, गोण्डा स्थित आश्रम में खड़ी कार में मिला युवती का शव

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गोण्डा
गोंडा में शुक्रवार को आशाराम बापू के आश्रम में खड़ी कार में युवती का शव मिला है। युवती चार दिन से लापता थी। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने घटनास्थल और आश्रम को सील कर दिया है। गोंडा में पांच अप्रैल देर शाम से गायब एक किशोरी का शव आज गोंडा-बहराइच मार्ग के नगर कोतवाली के विमौर गांव में संत आशाराम बापू आश्रम परिसर में खड़ी कार में मिला है।

किशोरी की बीते पांच अप्रैल की देर शाम घर से गायब हुई थी। इस मामले में स्वजन ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा करायाा था। आश्रम में खड़ी कार से बदबू आने के बाद चौकीदार ने कार में शव को देखा तो सूचना दी। युवती का शव मिलने की जानकारी होने पर डीएम डा.उज्ज्वल कुमार व एसपी संतोष कुमार मिश्र ने पहुंचकर जानकारी ली।

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीम

इसके साथ ही इस घटना का राजफाश व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों को लगाया है। डाग स्क्वायड व फारेंसिक टीम ने पहुंचकर पड़ताल की। उधर आश्रम के सेवादार समेत कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसपी ने बताया कि नगर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली किशोरी बीते पांच अप्रैल की देर शाम घर से गायब हो गई थी।

इस मामले में उसके घरवालों ने छह अप्रैल को मिश्रौलिया चौकी पर सूचना दी। काफी तलाश के बाद जब किशोरी का पता नहीं चला तो सात अप्रैल को उसके पिता ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कराया। मुकदमे के बाद किशोरी की बरामदगी के लिए टीम लगाई गई।

खड़ी कार में किशोरी का शव

गुरुवार देर रात गोंडा-बहराइच मार्ग पर संत आशाराम बापू आश्रम परिसर में खड़ी कार में किशोरी का शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को मिली। एसपी ने बताया कि वह स्वयं डीएम के साथ पहुंचे। किशोरी की पहचान कराई गई। किशोरी उसी गांव की निकली। जो पांच अप्रैल की देर शाम गा यब हुई थी।

कार में पड़े किशोरी के शव में सडऩ शुरू हो गई थी। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हो सकेगी। हर बिंदुओं की जांच चल रही है।

नाजायज माइनिंग पर एक्शन की तैयारी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *