PART-1: अरबों रुपए की सरकारी ग्रीन बेल्ट निगल गया MBD Neopolis, शुरू किया पार्किंग का धंधा, 1 घंटे का 100 रुपए वसूली, निगम कमिश्नर और CM से शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में सरकारी ग्रीन बैल्ट को कौड़ियों के भाव पर लीज लेकर पार्किंग का धंधा किया जा रहा है। जिस सरकारी जमीन पर हरियाली होनी चाहिए, उसे MBD Neopolis निगल गया है। हैरानी की बात तो यह है कि यहां MBD Neopolis ने पार्किंग का धंधा शुरू कर दिया है और 1 घंटे के लिए 100 रुपए फीस की उगाही कर रहा है।

बीएमसी चौक के पास स्थित MBD Neopolis के बाहर अरबों रुपए की सरकारी प्रापर्टी पर MBD ने कब्जा कर लिया है। जिस सरकारी जमीन पर लोगों की सहूलते के लिए नगर निगम ने कौडियों के भाव लीज पर दिया था, वहां हाईपेड पार्किंग का धंधा चल रहा है। नगर निगम ने महज कुछ हिस्सा MBD Neopolis को पार्किंग के लिए लीज पर दिया था, लेकिन अब इसे MBD वालों ने धंधा बना दिया है।

यही नहीं, आधे से ज्यादा ग्रीन बेल्ट पर MBD Neopolis ने अपने जेनरेटर रख कर कब्जा किया हुआ है। जबकि ग्रीन बेल्ट पर हरियाली लाना था। हरियाली तो आई नहीं, उल्टे MBD Neopolis ने वहां अपने जैनरेटर रखे और प्रति घंटा 100 रुपए की उगाही शुरु कर दी। इसका लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन कुछ करप्ट अफसरों के कारण अभी तक कोई कार्ऱवाई नहीं हुई।

MBD Neopolis के इस गलत धंधे की शिकायत नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा के साथ साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान से शिकायत की गई है। शिकायत में कहा गया है कि नगर निगम के कुछ करप्ट अफसरों के मिलीभगत से सरकार के करोड़ों रुपए की जमीन पर MBD Neopolis ने कब्जा कर रखा है। (जारी है, कल पढ़ें इस गंदे धंधे का दूसरा पार्ट)

Jalandhar कोर्ट की इमारत की पहली मंजिल से कूदा कैदी

https://youtu.be/ehc1iJqbUH0

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *