कपूरथला में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधक ने दो लोगों के खिलाफ धमकाने, पैसे मांगने और छात्रों को उकसाने को लेकर SSP से की शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कपूरथला
कपूरथला से बड़ी खबर है। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल कपूरथला के प्रबंधक को धमकाने, पैसे मांगने और छात्रों को उकसाने को लेकर गुरदीप और विशाल के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की गई है। आरोप है कि गुरदीप और विशाल स्कूल प्रबंधन को डरा-धमका कर पैसा मांग रहे हैं।

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल कपूरथला के प्रबंधक के मुताबिक ये दोनों लोग लगातर स्कूल में छात्रों को उकसा रहे हैं। इन दोनों ने स्कूल से रुपए मांगे और धमकी दी कि अगर उन्हें रुपया नहीं दिया गया तो स्कूल को बदनाम कर देंगे। स्कूल प्रबंधन ने पैसा देने की बजाए पुलिस में शिकायत की है।

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल कपूरथला के प्रबंधक की शिकायत पर एसएसपी कपूरथला ने इसे डीएसपी के पास कार्रवाई के लिए भेज दिया है। उधर, कपूरथला में इन दोनों को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सोशल मीडिया में लोग इन दोनों के लिए तरह तरह की बातें लिख रहे हैं।

लोगों ने लिखा है कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को इन लोगों से से दूर रखें। वहीं गुरदीप और विशाल ने कहा कि ये सरासर झूठा आरोप है। उन्होंने अभिभावकों और छात्रों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, ये लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा है कि स्कूल प्रबंधन झूठी शिकायत कर रहा है।

देखें सोशल मीडिया की चर्चाएं औऱ दर्ज केस

गैंगस्टर समेत 16 गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा बरामद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *