पंजाब: गैंगस्टरों और पुलिस में टकराव, 4 कुख्यात गैंगस्टर समेत 16 गिरफ्तार, ढाबे से भारी मात्रा में असलहा बरामद

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रमेश शुक्ला सफर
डेली संवाद, अमृतसर
पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। यहां ब्यास के पास नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर छापेमारी के दौरान 4 कुख्यात गैंगस्टरों समेत 16 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में असलहे और गोली-बारूद बरामद किए गए हैं।

अमृतसर देहात के एसएसपी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर ब्यास के पास कलानौर ढाबे से 16 लोगों को भारी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसमें से चार कुख्यात गैंगस्टर बताया जा रहे हैं। इनसे सात राइफल और सात पिस्टल बरामद किए गए हैं।

पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर बलविंदर सिंह, जर्मन सिंह, मनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन चार गैंगस्टरों के साथ 12 अन्य बदमाश भी गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।

4 कुख्यात Gangster समेत 16 गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा बरामद

पढ़ें अमृतसर पुलिस का प्रेस नोट

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *