पंजाब के हर जिले में खुलेगा सीएम आफिस, पढ़ें CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धूरी (संगरूर)। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) रविवार को पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र धूरी (Dhuri) पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने गांव मूलोवाल के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में माथा टेका।

यहां गुरुघर की प्रबंधक कमेटी ने उन्हें सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया। पत्रकारों से बातचीत दौरान सीएम मान ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंजाब के हर जिले में मुख्यमंत्री दफ्तर (CM Office) खोला जाएगा। लोगों की मुश्किलों को चंडीगढ़ के बजाए, उन दफ्तरों में ही हल किया जाएगा।

सभी गारंटियां पूरी की जाएंगी

सीएम ने कहा कि पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी में बड़ा विश्वास जताया है। लोगों ने उन्हें जो ताकत बख्शी है, उसका प्रयोग लोगों की भलाई के लिए होगा।आम आदमी पार्टी से लोगों को जो उम्मीदें हैं वह सभी पुरी होंगी।

उन्होंने अपनी मांगों को लेकर अलग-अलग स्थान पर रोष प्रदर्शन कर रहे लोगों से अपील करते हुए कहा कि उनकी सरकार बने अभी थोड़ा समय हुआ है, इसलिए हमें कुछ समय दें ताकि पंजाब की जनता की भलाई के लिए रोड मेप तैयार किया जा रहा है। सीएम मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सभी गारंटियां पूरी की जाएंगी।

शिव मंदिर रणीके में भी नतमस्तक

धूरी आए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ऐतिहासिक शिव मंदिर रणीके में भी नतमस्तक हुए। मंदिर पहुंचने पर महंत हरदेव गिरि व ट्राईडेंट ग्रुप के चेयरमैन एवं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष डा. राजिंदर गुप्ता ने उनका विशेष तौर पर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मंदिर आकर उनके मन को काफी शांति मिली है। मंदिर का पुनर्निर्माण देखकर और भी खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि ट्राईडेंट ग्रुप सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर योगदान दे रहा है। धार्मिक कार्यों में भी राजिंदर गुप्ता बढ़-चढ़ योगदान देते हैं।

गैंगस्टर समेत 16 गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा बरामद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *