जालंधर के मेयर ने बुलाई एफएंडसीसी की मीटिंग, नार्थ हलके में सीवरेज सफाई का टेंडर किया रद्द

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद,जालंधर
जालंधर नगर निगम की एफएंडसीसी की बैठक में मंगलवार को 6.47 करोड़ के काम मंजूर कर दिए गए। बैठक में रखे गए कामों में से एक काम को रद किया गया है जबकि एक काम लंबित किया गया है। मेयर जगदीश राजा के नेतृत्व में हुई मीटिग में नार्थ हलके में सुपर सक्शन मशीन से सीवरेज की सफाई के काम का टेंडर रद किया गया।

मेयर जगदीश राजा ने बताया कि वार्ड 60 में सीवरेज लाइन डालने का टेंडर लंबित किया गया है। मंजूर किए कामों में 21 सड़कें, ट्यूबवेल, पार्क एवं अन्य काम शामिल हैं। इनमें जोन नंबर 7 में 49 ट्यूबवेल की एक साल के आपरेशन एंड मेंटीनेंस का काम अहम है। न्यू जवाहर नगर, सरस्वती विहार, न्यू अशोक नगर, अमन एनक्लेव, धीना, अवतार नगर में नया ट्यूबवेल मंजूर कर दिया है।

इन सड़कों को मिली मंजूरी

जोन नंबर 5 के कमल विहार और सेंट्रल टाउन में वाटर सप्लाई लाइन, वार्ड नंबर 10 के अजीत विहार एक्सटेंशन, विकासपुरी, कमल अस्पताल के पास सीवरेज लाइन का काम भी पास कर दिया है। वार्ड नंबर 64 में बरसाती सीवरेज काम के टेंडर को भी क्लियर कर दिया है।

वार्ड नंबर 29 गुरुनानक नगर, बस्ती गुजां, गोपाल नगर, अमर नगर, प्रीत नगर, बसंत नगर, फ्रेंड्स कालोनी, रेडिसन एनक्लेव, किला मोहल्ला, लावां मोहल्ला, चंदन नगर, विक्रमपुरा, भैरों बाजार, प्रताप बाग, शाम गली, अटारी बाजार, टाहली वाला चौक, फगवाड़ा गेट मोहल्ला, सुच्ची पिड, शाह सिकंदर रोड, सरस्वती विहार की सड़क को मंजूरी दी गई है।

गरीब के घर आगजनी, सबकुछ जलकर हुआ राख

https://youtu.be/ut6h3vOHp1o

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *