वित्त एवं सहकारिता मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सहकारी कृषि विकास बैंक की वैबसाईट लांच की

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के वित्त और सहकारिता मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य के किसानों की सुविधा के लिए आज पंजाब राज सहकारी कृषि विकास बैंक की वैबसाईट www.agribankpunjab.dronicsoft.com लॉन्च की। उद्घाटन के बाद चीमा ने कहा कि वैबसाईट से बैंक की पारदर्शिता में और ज्यादा सुधार आएगा और किसानों को ऋण योजनाओं और ऋण लेने की प्रक्रियाओं बारे आसानी से ज्यादा जानकारी मिलेगी।

उन्होंने आशा जताई कि यह द्विभाषी वैबसाईट बैंक की पहुँच को नयी पीढ़ी के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों तक भी बढ़ाएगी। बैंक द्वारा फाइनांस किये गए प्रोजैक्ट और किसानों की सफलताओं की कहानियाँ आने वाले समय में किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।

आसानी से अपने सुझाव बैंक को भेज सकेंगे

सहकारिता मंत्री ने कहा कि इस वैबसाईट के द्वारा उपभोक्ता आसानी से अपने सुझाव बैंक को भेज सकेंगे जिससे बैंक को अपनी सेवाओं में सुधार करने और किसानों को बढिय़ा व प्रभावी ढंग से सेवाएं प्रदान करने में सहायता मिलेगी। पंजाब राज्य के सभी प्राईमरी बैंकों का पता और संपर्क संबंधी विवरण जैसी ज़रूरी सूचनाएँ इस पर उपलब्ध होंगी।

बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों की सुविधाओं के लिए ज़रूरी सर्कुलर /दस्तावेज़ ‘डाउनलोड सैक्शन’ में उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि वैबसाईट के द्वारा उपभोक्ता वांछित पृष्ठ पर सीधा पहुँच सकता है।

जनता के साथ सामाजिक तौर पर संपर्क करने के लिए बैंक के विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल जैसे कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि की जानकारी बैंक की वैबसाईट पर उपलब्ध कराई गई है। चीमा ने इस कार्य के लिए बैंक प्रबंधन को बधाई दी। इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार गुप्ता ने सहकारिता मंत्री का बैंक की वैबसाईट लाँच करने के लिए धन्यवाद किया।

कुख्यात गैंगस्टर समेत 16 गिरफ्तार, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *