पंजाब में Burning Car: चलती कार बनी आग का गोला, खालसा ट्रेडिंग कंपनी के मालिक की जलकर मौत

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदकोट। फरीदकोट से बड़ी खबर है। यहां शुगर मिल के पास दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां राह चलती स्विफ्ट कार में भयानक आग लग गई। कार चला रहे खालसा ट्रेडिंग कंपनी कोटकपूरा के मालिक और आढ़ती हरमिंदर सिंह वाहन के अंदर ही फंसकर बुरी तरह जल गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक हरमिंदर सिंह कोटकपूरा से फरीदकोट की तरफ आ रहे थे। 65 वर्षीय हरमिंदर शहर के हरेंद्रा नगर में रहते थे। कार में क्यों और कैसे लगी, इसका पता नहीं लग सका है। हरमिंदर कोटकपूरा अनाज मंडी में आढ़त का काम करते थे।

कार धू-धू कर जलकर नष्ट हो गई

हरमिंदर सिंह मंगलवार की दोपहर कोटकपूरा से फरीदकोट अपने घर वापस आते समय कोटकपूरा-फरीदकोट के मध्य पड़ते शुगर मिल के पास थे कि अचानक कार में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैली कि कार चला रहे हरमिंदर सिंह बाहर नहीं निकल पाए।

आग का गोला बनी कार की आग दस मिनट तक बुझाई नहीं जा सकी और कार धू-धू कर जलकर नष्ट हो गई। हरमिंदर का बेटा न्यूजीलैंड रहता है, जबकि वह और उसकी पत्नी दोनों फरीदकोट रह रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *