पंजाब: सराय को मस्जिद बनाए जाने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, हिन्दू संगठनों में भारी रोष, माहौल तनावपूर्ण

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियाला। पटियाला के राजपुरा से बड़ी खबर है। राजपुरा के गुजरांवाला मोहल्ले में एक सराय काे मस्जिद में बदलने को लेकर दो समुदाओं में जबरदस्त तनाव पैदा हो गया है। यहां पुरानी इमारत को नया रूप देकर मस्जिद बनाने से माहाैल तनावपूर्ण हाे गया है। हालांकि आजादी से पहले यहां पर गुरु की सराय बनी हुई थी। पिछले 75 वर्ष से मोहल्ले के लोग ही इसकी देखरेख करते आ रहे हैं। इसकाे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हाे गया है।

पंजाब धर्माचार्य विश्व हिंदूू परिषद के अध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती, विश्व हिंदूू परिषद के अध्यक्ष पंडित नरेश शर्मा, गोरक्षा दल के प्रधान सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में पहुंचे मोहल्लावासियों ने कहा कि गुज्जरांवाला मोहल्ले में बनी सराय को गुरुद्वारे का स्वरूप दिया हुआ था जहां पर हिंदू व सिख समाज के लोग सेवा निभा रहे थे।

जल्द हो कार्रवाई

उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले ही बिना किसी सहमति व मंजूरी से उसे मस्जिद में तबदील करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उक्त मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए ताकि माहाैल खराब न हाे। नहीं, मुस्लिम पक्ष का कहना है कि साल 1947 से पहले ही यहां मस्जिद थी जिसे नया रूप दिया गया है।

वहीं, गुज्जरांवाला मस्जिद के अध्यक्ष अतर हुसैन व इस्लाम अली ने कहा कि एसडीएम दफ्तर ने उनसे जो भी दस्तावेज मांगे गए थे, वह उन्होंने जमा करवा दिए हैं। गुज्जरांवाला मोहल्ला में मस्जिद बनी हुई थी। देश के बंटवारे के बाद यहां पर रहने वाले ज्यादातर लोग चले गए थे लेकिन जो रह गए थे। उन्होंने अपनी धरोहर को बचाकर रखा था। इसलिए मस्जिद को नया रूप दिया है।

दोनों पक्षों को 9 मई को बुलाया गया

एसडीएम राजपुरा संजीव कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों के लोगों के विचार सुने हैं और उनके दस्तावेज भी चेक किए हैं। दोनों पक्षों को 9 मई को संपूर्ण दस्तावेजों के साथ बुलाया है। सारे दस्तावेजों की गहन जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि कौन सा पक्ष सही कह रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *