इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के क्लर्क अजय मल्होत्रा के खिलाफ FIR दर्ज, सरकारी फाइलों को खुर्द-बुर्द करने का आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर से करीब 120 फाइलें गुम होने के मामले में डिप्टी कमिश्नर व ट्रस्ट के मौजूदा चेयरमैन घनश्याम थोरी के पत्र के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। फाइलों के गुम होने के मामले में तत्कालीन चेयरमैन और ट्रस्ट के सीनियर सहायक अजय मल्होत्र पर भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 420 (आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी) के तहत केस दर्ज किया गया है।

एफआईआर में डिस्पैच रजिस्टर, कैश बुक, सेल फाइलें और अन्य दस्तावेज की गुमशुदगी बताई गई है और कहा गया है कि फाइलें सीनियर सहायक ने तत्कालीन चेयरमैन को देने के लिए दी थी। थाना चार में दर्ज हुए केस में थाना प्रभारी को इसकी तुरंत जांच करने के आदेश दिए गए हैं। थाना चार की पुलिस ने 26 अप्रैल को रात 11 बजे केस दर्ज किया है। हालांकि इस मामले में 70 फाइलें ट्रस्ट आफिस से ही मिल गईं थी।

120 फाइलें गुम

पुलिस कमिश्नर को भेजी गई चिट्ठी में 120 फाइलें गुम होने के मामले में केस दर्ज करने के लिए कहा गया था। जिन 120 फाइलों के गुम होने का मामला दर्ज हुआ है उसके से 70 फाइलें ट्रस्ट कार्यालय और 30 से ज्यादा फाइलें चीफ विजिलेंस अफसर की कस्टडी में होने की बात सामने आई है। 15 से 20 को अभी ढूंढा जा रहा है।

यह फाइलें रनिंग कंडीशन में हो सकती हैं और विभिन्न अफसरों के कार्यालय और टेबल पर हो सकती है। जो फाइलें नहीं मिलेंगी उन्हें लेकर कार्रवाई हो सकती है। उधर इस मामले में ईओ परमिंदर सिंह ने कहा है कि 70 फाइलें मिलने की उन्हें जानकारी नहीं है और इस मामले में केस दर्ज हो चुका है तो कानून के मुताबिक ही बरामदगी होगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *