गैंगस्टर के घर रेड करने पहुंची पुलिस, पिटाई में बेटी की मौत! SHO सस्पेंड, FIR के आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 02 May 2022

suspended

चंदौली। Chandauli Police News: उत्तर प्रदेश के चंदौली से बड़ी खबर है। चंदौली (Chandauli) में हिस्ट्रीशीटर की बेटी की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गैंगस्टर कन्हैया यादव (Kanhaiya Yadav) के घर दबिश देने गई पुलिस पर अपराधी की बेटियों को पीटने का बड़ा आरोप लग रहा है। जिसमें एक बेटी की मौत भी हो गई।

हालांकि मामला वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद सामने आया है। जिसके बाद आरोपी पुलिस कर्मियों पर FIR दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं सैयद राजा थाने के प्रभारी आरोपी उदय प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

वीडियो में क्या है

जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें स्पष्ट दिख रहा है कि दोनों लड़कियां यूपी पुलिस के जुल्म का शिकार हुईं हैं। मामला चंदौली के मनराजपुर गांव का है। आरोप है कि दबिश देने गई पुलिस ने कथित गैंगस्टर कन्हैया यादव की बेटियों को बुरी तरह पीटा। पुलिस की मारपीट से कन्हैया यादव की एक बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

जांच शुरू होते ही मामले में कार्रवाई भी तेज हो गई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही मामले में एक इंस्पेक्टर सैयद राजा को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिसवालों पर हिस्ट्रीशीटर कन्हैया यादव के घर में घुसकर उसकी बेटियों से मारपीट का आरोप लगा है।

दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से एक लड़की की मौत हो गई है, जबकि दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि पुलिस हिस्ट्रीशीटर कन्हैया यादव को पकड़ने गई थी। इसी दौरान घर में घुसकर परिवार वालों की पिटाई करने का आरोप लगा है।

जालंधर के Pyramid e Services पर ठगी का आरोप

https://youtu.be/_etZdlaSFMA

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *