डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। यहां बालिग लड़की और लड़के ने पुलिस थाने में शादी रचाई। इसके लिए बाकायदा पुलिस से अनुमति भी ली गई। विवाह के समय मीडिया और पुलिस गवाह भी बनी।
जालंधर के पुलिस थाना बारादरी में आज उस समय एक जोड़े की शादी हुई, जब उनके घर वाले इस शादी के लिए राजी नहीं हुए। लड़के और लड़की ने एक संस्था के जरिए पुलिस थाने में पहुंच कर शादी करवाई।
इस दौरान थाने में ही वर और वधू ने एक दूसरे को वरमाला पहनाया। लड़के ने बताया कि उसके घर वाले इस शादी के पक्ष में नहीं है, जिससे मजबूर होकर पुलिस थाने में शादी करवानी पड़ी।
पुलिस थाने में लड़के ने लड़की से रचाई शादी। पुलिस वाले बने बाराती
https://www.youtube.com/watch?v=tNgn7RtNcrs