पंजाब: मान कैबिनेट ने लिए पांच बड़े फैसले, सरकार करेगी 26 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Singh Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 403 शब्द|📅 02 May 2022

पंजाब: मान कैबिनेट ने लिए पांच बड़े फैसले, सरकार करेगी 26 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब कैबिनेट (Punjab Cabinet Meeting) की आज मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की अध्‍यक्षता में बैठक हुई। इसमें पांच महत्‍वपूर्ण निर्णय लिए लिए गए हैं। राज्‍य में 26454 पदों पर भर्तियां होगी। इसके साथ ही एक विधायक एक पेंशन की घोषणा को मंजूरी दे दी गई।

इसके साथ ही बैठक में विधायकाें का आयकर भरने को लेकर प्रस्‍ताव आ सकता है और विधायकाें का आयकर खुद उनके द्वारा भरने का फैसला किया जा सकता है। इसके साथ ही पूर्व विधायकाें को एक ही पेंशन देने की पूर्व में की गई घोषणा पर ही कैबिनेट की मुहर लग गई है।

कैबिनेट के बड़े फैसले

  • कई विभागों की 26454 भर्तियों को मंजूरी
  • एक एमएलए, एक पेंशन को मंजूरी
  • घर-घर राशन पहुंचाने की स्कीम को मंजूरी
  • मुक्तसर जिले में नरमे की फसल के खराब होने पर 41.8 करोड़ रूपये मुआवज़े को मंजूरी
  • किसानोंं को 38.08 करोड़ रुपये और खेत मजदूरों को 3.81 करोड़ रुपये मिलेंगे।
  • छोटे ट्रांसपोर्टरों के लिए फीस जमा करवाने के लिए 3 महीने का समय बढ़ाया, किश्तों में भी जमा कर सकते हैं।

बता दें कि राज्य पर वित्तीय बोझ को कम करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार पूर्व विधायकों के लिए एक ही पेंशन योजना की घोषणा पहले ही कर चुकी थी। अब आज कैबिनेट बैठक में इस घोषणा को अमलीजामा पहनाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में वित्तीय मामलों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि सरकार को अपने खर्च चलाने के लिए लगातार कर्ज लेना पड़ रहा है।

पेंशन दिए जाने का अध्यादेश ला सकती है

कैबिनेट की बैठक में विधायकों का आयकर खुद विधायकों की ओर से भरे जाने के प्रस्‍ताव के साथ ही बिजली सुधार संबंधी केंद्रीय योजना का प्रोजेक्ट लेने का एजेंडा भी पेश किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार पंजाब सरकार विधायकों के लिए एक ही पेंशन दिए जाने का अध्यादेश ला सकती है। क्योंकि, भगवंत मान सरकार को बजट सत्र में यह बिल पास करवाना होगा।

वर्तमान में विधायकों की पेंशन की जो नीति लागू है उससे राज्य पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ता है। एक बार विधायक बनने पर 75,100 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है तो दूसरी बार विधायक बनने पर पेंशन में 25000 रुपये की वृद्धि हो जाती है। वर्तमान में राज्य में कई पूर्व विधायक है तीन लाख रुपये से ज्यादा पेंशन ले रहे हैं।

जालंधर के Pyramid e Services पर ठगी का आरोप

https://youtu.be/_etZdlaSFMA

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *