जालंधर: बठला आइसक्रीम पर मेहरबानी, फायरिंग के 3 दिन बाद भी हर्ष को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस, अब समझौते का प्रयास

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 366 शब्द|📅 03 May 2022

जालंधर: बठला आइसक्रीम पर मेहरबानी, फायरिंग के 3 दिन बाद भी हर्ष को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस, अब समझौते का प्रयास

डेली संवाद, जालंधर
आम आदमी पार्टी की सरकार में जालंधर पुलिस की मौज है। आलम यह है कि गोली चलाने वाले और रेप करने वाले लड़कों को जालंधर पुलिस पकड़ने की बजाए समझौता और लेन-देन में जुटी है। जालंधर में पिछले दिनों सब्जी मंडी के बाहर चार राउंड फायरिंग की गई थी, बाजार में अफरातफरी फैल गई थी।

सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि जालंधर के अटारी बाजार और आदर्श नगर में आइसक्रीम बेच रहे बठला ब्रदर्स ने बाजार में सरेआम फायरिंग की थी। मामले में पुलिस थाना- 2 की पुलिस ने गौरव बठला और हर्ष बठला के खिलाफ एफआईआर संख्या 67 दर्ज की थी। दोनों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया था। खुद पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर ने इसकी जानकारी दी थी।

पुलिस छापेमारी भी नहीं कर रही है

पुलिस ने गौरव बठला को दो उसी समय पकड़ लिया, लेकिन दूसरे आरोपी हर्ष बठला को फायरिंग के तीन दिन बाद भी नहीं पकड़ सकी। हर्ष बठला पुलिस फरार है। हैरानी की बात यह है कि जब इस मामले पर थाना नंबर 2 के मुंशी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी तक सिर्फ एक भाई को गिरफ्तार किया गया है और दूसरे को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। दूसरे भाई को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी भी नहीं कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक जल्द ही दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामले को रफा-दफा किया जा रहा है। जिसमें कुछ राजनेता अपनी खास भूमिका निभा रहे हैं और लाखों रुपये के लेन-देन के चलते इस मामले को खत्म करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। अब देखना यह होगा कि जालंधर पुलिस कमिश्नरेट इस मामले के दूसरे आरोपी हर्ष बठला को गिरफ्तार करती है, या समझौता करवाकर लाखों रुपए वसूलती है।

दोनों आऱोपी हैं आइसक्रीम ब्रिकेता

डाल्फिन होटल के पास गोली चलाने हर्ष बठला और गौरव बठला आईसक्रीम विक्रेता महिंद्र पाल के बेटे हैं। जो जालंधर के शास्त्री नगर में रहते हैं। कहा जा रहा है कि बठला की आइसक्रीम पुलिस थाने से लेकर पुलिस अधिकारियों के यहां डिलीवर होती है, जिससे पुलिस बठला के दूसरे बेटे को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

जालंधर: बठला आइसक्रीम पर मेहरबानी, फायरिंग के 3 दिन बाद भी हर्ष को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस, अब समझौते का प्रयास जालंधर: बठला आइसक्रीम पर मेहरबानी, फायरिंग के 3 दिन बाद भी हर्ष को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस, अब समझौते का प्रयास जालंधर: बठला आइसक्रीम पर मेहरबानी, फायरिंग के 3 दिन बाद भी हर्ष को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस, अब समझौते का प्रयास जालंधर: बठला आइसक्रीम पर मेहरबानी, फायरिंग के 3 दिन बाद भी हर्ष को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस, अब समझौते का प्रयास जालंधर: बठला आइसक्रीम पर मेहरबानी, फायरिंग के 3 दिन बाद भी हर्ष को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस, अब समझौते का प्रयास

जालंधर में बठला के बेटे ने चलाई गोली, देखें LIVE

https://www.youtube.com/watch?v=G5uKk4nbKhA

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *