पंजाब: जालंधर के गदईपुर में ‘जिंदा’ हो गई बिहार की मृतक दुल्हन, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 433 शब्द|📅 03 May 2022

 

पंजाब: जालंधर के गदईपुर में 'जिंदा' हो गई बिहार की मृतक दुल्हन, देखें VIDEO

डेली संवाद, जालंधर/मोतिहारी
जालंधर में एक ऐसा मामला पकड़ में आया है, जिससे बिहार की रहने वाली एक दुल्हन आखिरकार जिंदा हो उठी। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि एक बड़ी सच्चाई लोगों के सामने आई है। जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति जेल में बंद था और पुलिस रिकॉर्ड में भी महिला को मृत घोषित कर दिया गया था वो महिला जालंधर के गदाईपुर इलाके में ऐशो-आराम से प्रेमी के साथ रह रही थी।

हैरानी की बात तो यह है कि जालंधर के गदाईपुर से बरामद महिला की हत्या के आरोप में ही पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा था लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ पंजाब के जालंधर के पुलिस थाना नंबर-8 के गदाईपुर में शनि मंदिर के निकट के एक घर से मिली। हत्या की झूठी घटना में पति के फंसने की ये कहानी बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले की है।

घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई

पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना क्षेत्र की ये घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। जानकारी के मुताबिक मोतिहारी मुफ्फसिल थाना के लक्ष्मीपुर गांव निवासी महिला के पिता योगेन्द्र राम ने केसरिया थाना में अपनी पुत्री शान्ति देवी की हत्या दहेज के लिए करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

दर्ज प्राथमिकी में शान्ति देवी के पिता योगेन्द्र राम ने कहा है कि उसने 14 जून 2016 को केसरिया के वार्ड नम्बर चार निवासी हरिफ कुमार उर्फ दिनेश राम के साथ अपनी बेटी की शादी करायी थी। पहले तो सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन पिछले एक साल से दहेज में मोटरसाईकिल और पचास हजार रुपये नगद की मांग की जा रही थी।

महिला अपने प्रेमी के साथ जालंधर में रह रही थी

दहेज देने में असमर्थता जताने पर 19 अप्रैल 2022 को उसकी बेटी की हत्या कर दी गई। शान्ति के रिश्तेदार ने फोन पर सूचना दी कि शान्ति घर छोड़कर भाग गयी है, लेकिन परिवार के लोग केसरिया पहुंचे तो शव बरामद नहीं हो सका। इस मामले में पुलिस ने जांच किये बगैर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति दिनेश राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन जांच की जारी प्रक्रिया में मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस भी दंग रह गई।

दरअसल कथित रूप से दहेज के लिए मारी गई महिला और पुलिस फाइल में मृत घोषित महिला अपने प्रेमी के साथ जालंधर में रह रही थी। पुलिस की टीम को जैसै ही सूचना मिली उसने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को जालंधर से बरामद कर लिया और अपने साथ केसरिया लायी।

जालंधर के गदईपुर में ‘जिंदा’ हो गई बिहार की मृतक दुल्हन

https://www.youtube.com/watch?v=M2OvMXmjuCk

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *