नेपाल के नाइट क्लब में नजर आए राहुल गांधी, चीनी महिला के साथ VIDEO वायरल, देखें

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 553 शब्द|📅 03 May 2022

नेपाल के नाइट क्लब में नजर आए राहुल गांधी, चीनी महिला के साथ VIDEO वायरल, देखें

काठमांडू/नई दिल्ली
कांग्रेस में छिड़े घमासान के बीच राहुल गांधी की एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जिससे पूरी कांग्रेस घिरती नजर आ रही है। दरअसल, राहुल गांधी इन दिनों नेपाल के निजी दौरे पर हैं। सोशल मीडिया पर वहां के एक पब के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे एक चीनी महिला के साथ नजर आ रहे हैं।

दावा किया जा रहा है कि यह नेपाल का मशहूर पब LOD-लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स है और महिला नेपाल में चीनी राजदूत होउ यांकी हैं। उधर, इसे लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वेकेशन, पार्टी, हॉलिडे, प्लेजर ट्रिप, प्राइवेट फॉरेन विजिट आदि अब देश के लिए कोई नई बात नहीं है।

घंटों बाद प्रवक्ता ने दी नेपाल विजिट पर सफाई

हालांकि, इस वीडियो पर कई घंटों तक कांग्रेस या राहुल की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया था। बाद में प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी मित्र देश नेपाल में एक दोस्त की शादी में गए, जो एक जर्नलिस्ट भी है। दोस्त और परिवार होना, शादियों में जाना हमारी संस्कृति का हिस्सा भी है।

शादी में जाना अभी भी इस देश में क्राइम नहीं बना है। हो सकता है कि आज के बाद बीजेपी तय करे कि शादी में शामिल होना गैरकानूनी है और दोस्त बनाना अपराध है। लेकिन मुझे बताएं ताकि हम अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों की शादी में शामिल होने के रिवाजों को बदल सकें।

नेपाल के रहने वाले ने शेयर किया वीडियो

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों वायरल वीडियो काठमांडू के रहने वाले भूपेन कुंवर ने फेसबुक पर 2-3 मई 2022 की रात को शेयर किए हैं। एक वीडियो में राहुल गांधी अपने फोन में बिजी हैं। दूसरे वीडियो में वे एक लड़की के साथ खड़े हैं और उनसे कानाफूसी कर रहे हैं। इस लड़की को ही नेपाल में चीन की राजदूत होउ यांकी बताया जा रहा है। भूपेन यह भी लिखा है कि यह नेपाल का सबसे बड़ा और बढ़िया नाइट क्लब है।

शादी में गए है राहुल गांधी

काठमांडू पोस्ट की खबर के मुताबिक राहुल गांधी दरअसल काठमांडू में CNN की रिपोर्टर रह चुकीं सुमनीमा उदास की शादी में शामिल होने के लिए गए हैं। जो नेपाल में म्यांमार के राजदूत की बेटी हैं। यह उनका निजी दौरा है। लेकिन लोगों का यह भी कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की जांच करनी चाहिए कि क्या वह वास्तव में वहां होउ यांकी (हनी ट्रैप गर्ल) से मिले हैं।

सुमनीमा के पिता भीम उदास ने बताया है कि उनकी बेटी की शादी मंगलवार को गुवांगझू के बिजनेसमैन नीमा मार्टिन शेरपा से हो रही है। इनका रिसेप्शन 5 मई को हयात रीजेंसी बुद्धा में होने वाला है।

हनी ट्रैप की बात क्यों उठी

वीडियो वाली लड़की की चीनी राजदूत होउ यांकी से तुलना की जा रही है। होउ का नाम 2020 में सामने आया था, जब नेपाल में पॉलिटिकल ड्रामा पीक पर था। इसके बाद यह कहा जा रहा था कि होउ ही नेपाल की राजनीति मैनेज कर रही है। नेपाल के पीएम रहे केपी शर्मा ओली को लेकर रिटायर्ड मेजर गौरव आर्य ने कहा था कि ओली हनी ट्रैप में फंसे हुए हैं, और चीन के पास ओली का वीडियो भी है। यानी यांकी ही उन्हें कंट्रोल करती हैं।

जालंधर में ROYAL FINANCE पर बुजुर्ग महिला ने लगाए आरोप

https://www.youtube.com/watch?v=veeJDQUEpIk&t=8s

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *