निकेश जायसवाल
डेली संवाद, देहरादून
उत्तर प्रदेश की सत्ता पर लगातार दूसरी बार काबिज हुए योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड से गहरा नाता है। पौड़ी जिले के पंचूर गांव के रहने वाले हैं। योगी नाथ संप्रदाय की पीठ गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। पांच साल बाद वह अपने पैतृक गांव पहुंचे और स्वजनों से मुलाकात की।
इस दौरान जहां मां सावित्री देवी से मिलकर वह भावुक हो गए। वहीं सीएम योगी की आंखें भी भर आईं। वहीं भाई-बहनों सहित अन्य स्वजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक आवास पर ही रुके। आइए जानते हैं उनके परिवार में कौन-कौन हैं।
संन्यास से राजनीति तक योगी
योगी आदित्यनाथ पौड़ी गढ़वाल के संन्यास और राजनीति का लंबा सफर तय कर चुके हैं। योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है। योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को पंचूर में हुआ, उनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट था। जिनका दो साल पहले निधन हो गया। 89 वर्षीय आनंद सिंह लीवर, किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे।
अजय सिंह सात भाई-बहन हैं। योगी आदित्यनाथ चार भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर के भाई हैं। पिता आनंद सिंह बिष्ट फारेस्ट रेंजर थे। मां सावित्री देवी गृहिणी हैं। उनकी उम्र 83 साल है।
बहन शशि पयाल
योगी आदित्यनाथ की तीन बहनें हैं। जिनमें से शशि पयाल ही ज्यादातर मीडिया के सामने आती हैं। शशि माता भुवनेश्वरी देवी मंदिर के पास चाय-नाश्ते की दुकान चलाती हैं। योगी के बड़े भाई का नाम मानवेंद्र मोहन है। वह एक कॉलेज में काम करते हैं। मानवेंद्र के बाद योगी आदित्यनाथ का नंबर आता है। शैलेंद्र मोहन और महेंद्र मोहन दोनों उनसे छोटे हैं। शैलेंद्र सेना में हैं। महेंद्र भी एक स्कूल में काम करते हैं।
नाइट क्लब में राहुल गांधी के साथ कौन है ये लड़की?
https://youtu.be/0tBXpdAgQmQ