जालंधर में लुट गए नेता जी: पार्षद की जेब साफ कर गया जेबकतरा, हजारों रुपए नकदी समेत पर्स गायब

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर से खबर है कि यहां एक कांग्रेसी कौंसलर की जेब कट गई है। जेबकतरों ने कांग्रेसी कौंसलर को ही निशाना बनाया और जेब काट ली। मामला सिविल अस्पताल के अंदर का है। जहां कांग्रेसी कौंसलर किसी से मिलने आए थे। इस दौरान जेबकतरों ने उनकी जेब साफ कर दी।

जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर-78 के पार्षद जगदीश समराय की सिविल अस्पताल में जेब कट गई है। जगदीश समराय ने कहा कि वह किसी कार्य को लेकर सिविल अस्पताल प्रशासन से मिलने पहुंचे थे और इस दौरान किसी ने उनकी जेब काट ली। उन्होंने बताया कि उनके पास में 4000 की नगदी और जरूरी दस्तावेज थे।

पार्षद जगदीश समराय ने बताया कि इसकी पुलिस थाने में शिकायत देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल के सीसीटीवी कैमरा की भी जांच की जाएगी ताकि पता चल सके कि जेबकतरा कहीं किसी कैमरे में कैद हुआ हो। समराय ने कहा कि वह किसी मरीज की पर्ची बनवाने के लिए लाइन में लगे थे और संभवत उसी दौरान जेब कट गई।

नाइट क्लब में राहुल गांधी के साथ कौन है ये लड़की? 

https://youtu.be/0tBXpdAgQmQ




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *