डेली संवाद, बटाला
पंजाब के बटाला से बुरी खबर है। यहां किला लाल सिंह के पास से बुरी खबर आ रही है। किसानों की ओर से खेत में गेहूं की नाड़ में आग लगाने से राह चलते लोगों का जीवन खतरे में पड़ गया है। छोटे-छोटे 41 बच्चों की जान पर बन आई है। यहां बुधवार सुबह स्कूल बस के साथ हादसा हो गया, जिसमें कई बच्चे झुलस गए।
श्री गुरु हरराय पब्लिक स्कूल, किला लाल सिंह की स्कूल बस खेतों में लगी आग की चपेट में आई। किसानों की ओर से गेहूं की नाड़ को आग लगाई गई थी जो बेकाबू होकर सड़क तक जा पहुंची। बस में कुल 41 बच्चे सवार थे। आग की चपेट में आने से कई बच्चे झुलस गए हैं। 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई है।
घटना को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री ने दुख जाताया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि गुरु हर राय पब्लिक स्कूल किला लाल सिंह की बस दुर्घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद इशफाक से बात करके इसकी रिपोर्ट मांगी है। सरकार बच्चे का मुफ्त इलाज करवाने के साथ-साथ हरसंभव मदद मुहैया करवाएगी।
आग की चपेट में आई स्कूल बस, कई बच्चे झुलसे, देखें VIDEO
https://www.youtube.com/watch?v=mDzgWVW8wKk









