शर्मनाक: गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराने पहुंची लड़की से पुलिस थाने में SHO ने भी किया रेप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 298 शब्द|📅 04 May 2022

शर्मनाक: गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराने पहुंची लड़की से पुलिस थाने में SHO ने भी किया रेप

डेली संवाद, ललितपुर
उत्तर प्रदेश के ललितपुर से बड़ी ही शर्मनाक खबर आ रही है। ललितपुर जिले के एक पुलिस थाने के एसएचओ पर एक गैंगरेप की पीड़िता ने रेप का आरोप लगाया है। इसके बाद एसएचओ को सस्पैंड कर दिया गया है। मामले में थानाध्यक्ष समेत 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी थानाध्यक्ष फरार है।

जानकारी के मुताबिक 13 वर्षीया किशोरी ने आरोप लगाया है कि पहले 4 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया और फिर जब वह अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची तो थानाध्यक्ष ने थाने के अंदर उसके साथ बलात्कार किया।

ललितपुर के एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि एसएचओ और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। बता दें कि पीड़िता ने इस पूरी घटना की शिकायत एसपी से की है, जिसके बाद ये कार्यवाई हुई है। थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है।

चार युवकों ने अपहरण कर दुष्कर्म किया

नाबालिग लड़की का 22 अप्रैल को चार युवकों ने अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों के चंगुल से छूटकर जब पीड़िता थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंची तो उसको न्याय देने की जगह उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। आरोप है कि वहां मौजूद थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने अपनी आपबीती एसपी को सुनाई जिसके बाद कार्यवाई की जा रही है।

ललितपुर के एसपी निखिल पाठक ने बताया कि हमने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर रहे हैं। एसएचओ निलंबित है और वह एक अपराधी है। इसलिए हमने उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया है। एक एनजीओ लड़की को मेरे कार्यालय में लेकर आया। इसके बाद लड़की ने सारी बातें बताईं।

नाइट क्लब में राहुल गांधी के साथ कौन है ये लड़की? 

https://www.youtube.com/watch?v=0tBXpdAgQmQ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *