⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 165 शब्द|📅 05 May 2022
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर से बुरी खबर है। यहां के चिक-चिक चौक के पास आज सुबह एक बेकाबू ट्रक ने महिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मत हो गई। मृतका की पहचान बस्ती शेख के संत नगर की रहने वाली बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सास-ससुर के साथ बाइक पर जा रही बहू को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने 3 साल के बच्चे और सास-ससुर के साथ एक ही बाइक पर आदर्श नगर में सैर करने आई थी।
इसी बीच बेकाबू ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। महिला की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीनों बाल-बाल बच गए। वहीं वहां मौजूद परिवार का आरोप है कि पुलिस के मौके पर मौजूद होने के बावजूद ट्रक चालक को उन्होंने नहीं पकड़ा। परिजनों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया है।
आग की चपेट में आई स्कूल बस, कई बच्चे झुलसे
https://www.youtube.com/watch?v=mDzgWVW8wKk&t=57s









