दिल्ली पुलिस एक्शन में, पंजाब पुलिस पर अपहरण का केस, कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस की गाड़ियों को रोका, मौके पर पहुंचे कई बड़े अधिकारी

Daily Samvad
2 Min Read
पंजाब में दो विदेशी नागरिकों का अपहरण, फिरौती में मांगे 7 लाख रुपए

डेली संवाद, कुरुक्षेत्र
दिल्ली से भाजपा नेता तेजदिंरपाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस पर अपहरण का मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पंजाब पुलिस ने तेजिंदरपाल सिंह बग्गा को किडनैप किया है।

उधर, दिल्ली से पंजाब आ रही पंजाब पुलिस को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने नेशनल हाईवे पर रोक लिया है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस की गाड़ी को रोका गया है। तजिंदर बग्गा को दिल्ली से पंजाब ले जा रही थी पुलिस पंजाब। पुलिस की गाड़ी को करीब आधे घंटे से रोका हुआ है।

पंजाब पुलिस बग्गा को गैरकानूनी तरीके से लेकर जा रही है

गाड़ी को हरियाणा पुलिस ने नेशनल हाईवे पर रोक लिया। कुरुक्षेत्र के एसपी, करनाल के एसपी और अंबाला के एसपी मौके पर मौजूद हैं। पंजाब पुलिस के एसपी स्तर के अधिकारी भी गाड़ी में मौजूद हैं। हरियाणा पुलिस के अधिकारी अभी पूछताछ कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि पंजाब पुलिस बग्गा को गैरकानूनी तरीके से लेकर जा रही है।

आपको बता दें कि आज सुबह पंजाब  पुलिस ने दिल्ली में भाजपा के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को घर पर गिरफ्तार कर लिया। बग्गा पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। इसे लेकर पंजाब में एफआईआर दर्ज की गई है।

बग्गा की गिरफ्तारी पर मोहाली-दिल्ली और कुरुक्षेत्र तक महाभारत

https://youtu.be/8IzDB5QNSP4















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *