पंजाब: AAP की सरकार में कांग्रेसियों से डर गई BJP, भाजयुमो के 50 वर्करों ने दिया इस्तीफा

Daily Samvad
2 Min Read

bjp

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर से बड़ी खबर है। यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के 50 से ज्यादा वर्करों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। मामला विधानसभा चुनाव के नतीजों के दिन जालंधर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से जीते कांग्रेस उम्मीदवार बावा हैनरी की मौजूदगी में भाजपा नेता किशन लाल शर्मा से मारपीट से जुड़ा है।

विधानसभा चुनाव के बाद नतीजों के दिन कांग्रेसी वर्करों ने भाजपा नेता किशनलाल शर्मा के कपड़े फाड़ दिए थे और पीटा था। इसके बाद किशनलाल शर्मा लगातार कार्रवाई की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन पिछले दिनों दोनों नेताओं के बीच मामले को लेकर समझौते का भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने विरोध शुरू कर दिया है।

हैनरी के आगे झुक गए भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा 

इस समझौते को लेकर भाजयुमो के करीब 50 कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। भाजयुमो नेता अनुपम शर्मा और उनके साथियों ने इस समझौते को भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने वाला बताया है। अनुपम शर्मा और उनके साथियों ने कहा कि जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा ने दबाव में हैनरी परिवार के साथ समझौता किया है।

भाजयुमो कार्यकर्ता इससे खासे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही हालात रहे और पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को विरोधियों के सामने झुकना पड़ेगा तो पार्टी कार्यकर्ता फील्ड में काम नहीं कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी तौर पर समझौता नहीं होना चाहिए था। यह सब दबाव की राजनीति है।

हरियाणा में आतंकवादी गिरफ्तार, बड़ा खुलासा, देखें

https://youtu.be/vMeUfPCHbWg















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *