इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में वर्षों से भटक रहे अलाटियों को दलजीत सिंह आहलूवालिया ने दिलवाया था इंसाफ, अब ट्रस्ट फिर से हुआ अनाथ: दर्शन आहूजा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 299 शब्द|📅 09 May 2022

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में वर्षों से भटक रहे अलाटियों को दलजीत सिंह आहलूवालिया ने दिलवाया था इंसाफ, अब ट्रस्ट फिर से हुआ अनाथ: दर्शन आहूजा

डेली संवाद, जालंधर
चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया के इस्तीफा देने के बाद इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर ‘अनाथ’ हो गया है। कोर्ट के फैसले के बाद भी लोगों को उनका मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। लोग कोर्ट के आदेश की कापी लेकर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर जाते तो जरूर हैं, लेकिन उन्हें वहां कोई अफसर नहीं मिलता है, जिससे उनकी गाढ़ी कमाई की रकम वापस मिल सके।

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अलाटियों के हक की लड़ाई लड़ने वाले दर्शन आहूजा कहते हैं कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट इस समय लावारिस की स्थिति में है। चेयरमैन रहे दलजीत सिंह आहलूवालिया ने अपने समय में पब्लिक हित में बड़े काम किए। इसमें सबसे बड़ा काम कई सालों से फंसी वह रकम थी, जो कोर्ट के आदेश के बाद भी अलाटियों को नहीं मिल पा रही थी।

चंडीगढ़ और फिर दिल्ली तक केस लड़ते रहे

इसे लेकर दर्शन आहूजा ने जालंधर के कंज्यूमर कोर्ट से लेकर चंडीगढ़ और फिर दिल्ली तक केस लड़ते रहे। दर्शन आहूजा कहते हैं कि कोर्ट में केस जीतने के कई सालों तक लोगों को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पैसा वापस नहीं कर रहा था, जिसे लेकर लंबी लड़ाई लड़ी गई। दलजीत सिंह आहलूवालिया जब चेयरमैन बने, तो उन्होंने अलाटियों के साथ मीटिंग की और एक-एक कर के सभी अलाटियों को पैसे वापस दिलवाए।

अब दलजीत सिंह आहलूवालिया के इस्तीफे के बाद इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अनाथ की अवस्था में है। यहां किसी भी अलाटी को कोई अफसर नहीं सुन रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1999, 2020 और 2021 के 32 लोगों का करीब 1.25 करोड़ रुपए फंसे हैं। चेयरमैन रहे दलजीत सिंह आहलूवालिया ने इसमें से कईयों के पार्ट पेमेंट शुरू करवाया था, एक उम्मीद जगी थी कि सभी को उनके पैसे मिल जाएंगे, लेकिन आहलूवालिया के इस्तीफे के बाद सबकुछ बंद हो गया।

जालंधर के लोग पानी नहीं जहर पी रहे हैं, देखें

https://youtu.be/jG1l-yYjwYs

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *