चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य के पुलिस अफसरों के साथ बड़ी बैठक की। इसमें राज्य में नशे के खिलाफ एक्शन प्लान बनाया गया। नशे को खत्म करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में भगवंत मान ने पुलिस अधिकारियों को बिना किसी दबाव के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमारे युवा पीड़ित हैं, दोषी नहीं। पहले विक्रेताओं को पकड़कर नशे की चेन तोड़ी जाएगी, फिर हम युवाओं का पुनर्वास करेंगे। सीएम ने कहा कि सरकार का सपना नशा मुक्त पंजाब बनाना है।
बता दें, पंजाब में नशे की चेन रोकने के साथ-साथ राज्य सरकार नशा मुक्ति केंद्रों के ढांचे में ही सुधार कर रही है, ताकि नशा छोड़ने के इच्छुक लोग यहां आ सकें।
ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖ਼ਾਤਮੇ ਲਈ ਸੀਨੀਅਰ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਸੱਦੀ। ਬਿਨ੍ਹਾਂ ਕਿਸੇ ਦਬਾਅ ਹਰ ਦੋਸ਼ੀ 'ਤੇ ਸਖ਼ਤ ਐਕਸ਼ਨ ਲੈਣ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ।
ਸਾਡੇ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜਿਤ ਹਨ, ਦੋਸ਼ੀ ਨਹੀਂ। ਪਹਿਲਾਂ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਫੜ ਕੇ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਚੇਨ ਤੋੜੀ ਜਾਵੇਗੀ, ਫ਼ਿਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦਾ ਮੁੜ ਵਸੇਬਾ ਕਰਾਵਾਂਗੇ।
ਸਾਡਾ ਖੁਆਬ – ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਪੰਜਾਬ pic.twitter.com/RSQbRzitKS
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 9, 2022
राज्य में हर 10 किलोमीटर के दायरे में एक नशा मुक्ति केंद्र बनाया जाएगा। अभी पंजाब में 208 नशा मुक्ति केंद्र हैं। 16 सेंटर जेलों में चल रहे हैं। राज्य में वर्तमान में 2.5 लाख नशा करने वाले मरीज पंजीकृत है जबकि नशा मुक्ति केंद्रों पर 16.5 लाख मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं।
जालंधर के लोग पानी नहीं जहर पी रहे हैं, देखें
https://youtu.be/jG1l-yYjwYs