Blast In Mohali: मोहाली में इंटेलिजेंस दफ्तर के बाहर रॉकेट से हमला: पुलिस ने 18 लोगों को किया डिटेन, सामने आ रहे हैं बड़े नाम, शाम तक होगा बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 10 May 2022

Blast In Mohali: मोहाली में इंटेलिजेंस दफ्तर के बाहर रॉकेट से हमला: पुलिस ने 18 लोगों को किया डिटेन, सामने आ रहे हैं बड़े नाम, शाम तक होगा बड़ा खुलासा

मोहाली। Blast In Mohali पंजाब के मोहाली में सोमवार देर शाम पंजाब पुलिस की खुफिया (इंटेलिजेंस) इकाई के मुख्यालय की बिल्डिंग पर रॉकेट से हमले के मामले में पुलिस ने कई लोगों को डिटेन किया है। बड़ी खबर है कि शाम तक पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है। फिलहाल पंजाब में हाई अलर्ट घोषित है।

मोहाली के एसपी (मुख्यालय) रविंदर पाल सिंह ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा है कि इसकी जांच जारी है. वहीं यह पूछे जाने पर कि क्या इसे आतंकवादी हमला माना जा सकता है, उनका कहना है कि इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. हम इसकी जांच कर रहे हैं. जिससे साफ हो गया है कि पंजाब पुलिस के खुफिया तंत्र पर हुए इस हमले में आतंकियों की भी साजिश हो सकती है।

इसमें कोई घायल नहीं हुआ

एसपी (मुख्यालय) रविंदर पाल सिंह का कहना है कि हमले की तीव्रता ज्यादा नहीं होने के कारण इसमें कोई घायल नहीं हुआ है और किसी तरह का कोई नुकसान नहीं भी नहीं हुआ है. उनका कहना है कि पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम इसकी जांच कर रही है।

बता दें कि मोहाली में पंजाब पुलिस की खुफिया (इंटेलिजेंस) इकाई के मुख्यालय की बिल्डिंग पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) से हमला किया गया. इस दौरान तेज धमाके की आवाज सुनी गई. हमले में बिल्डिंग की दूसरी मंजिल के शीशे टूट गए. मोहाली पुलिस (Mohali Police) की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, एसएएस नगर में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर में धमाका रात करीब 7:45 बजे हुआ और इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।

जालंधर के लोग पानी नहीं जहर पी रहे हैं, देखें

https://youtu.be/jG1l-yYjwYs

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *