पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निवेशकों की सुविधा के लिए हरेक जिले में सिंगल विंडो स्थापित करने का किया ऐलान

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 420 शब्द|📅 10 May 2022

पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निवेशकों की सुविधा के लिए हरेक जिले में सिंगल विंडो स्थापित करने का किया ऐलान

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज ऐलान किया राज्य सरकार हरेक जिले में सिंगल विंडो स्थापित करेगी जिससे उद्योगपतियों के लिए मंजूरी की प्रक्रिया में तेज़ी लाने को यकीनी बनाया जा सके। यहाँ औद्योगिक कारोबारियों के साथ बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिंगल विंडोज उद्योगपतियों को अपने प्रोजेक्टों के लिए तत्काल, निर्विघ्न और कठिनाई रहित मंजूरी प्राप्त करने के योग्य बनाऐंगी।

उन्होंने कहा कि हरेक जिले में सिंगल विंडोज स्थापित होने से उद्योगपतियों को दफ़्तरों में भाग -दौड़ करे बिना ही मंजूरियां प्राप्त हो सकेंगी जिससे उनका समय, पैसा और ऊर्जा की बचत होगी। मान ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों और उद्यमियों को बड़े स्तर पर सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है।

पंजाब को औद्योगिक विकास में अग्रणी राज्य बनाना है

पंजाब को निवेश के लिए सबसे उपयुक्त स्थान के तौर पर दर्शाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की उद्योग समर्थकी नीतियों के साथ-साथ मेहनती और समर्पित मानवीय शक्ति का विलक्षण सुमेल है जिसकी औद्योगिक विकास में तेज़ी लाने में ज़रूरत है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य पंजाब को औद्योगिक विकास में अग्रणी राज्य बनाना है और इसको विकास की राह पर डालना है। मान ने कहा कि औद्योगिक विकास के युग की शुरूआत एक तरफ़ राज्य की तरक्की और दूसरी तरफ़ लोगों की खुशहाली में बहुत सहायक सिद्ध होगी।

कारोबार के विस्तार करने का मंच मुहैया होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए पहले ही देश भर के औद्योगिक दिग्गज़ों तक पहुँच कर रही है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है और इस कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। मान ने कहा कि औद्योगिक विकास को उत्साहित करने से उद्योगपतियों और नौजवानों, दोनों को ही फ़ायदा होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहाँ उद्योगपतियों को अपने कारोबार के विस्तार करने का मंच मुहैया होगा, वहीं औद्योगिक विकास नौजवानों के लिए रोज़गार के नये रास्ता भी खोलेगा। उन्होंने कहा कि इससे पंजाबी नौजवानों के अपने भविष्य के लिए रोज़गार के मौकों की खोज में विदेश जाने के रुझान को बदलने में मदद मिलेगी, जिससे हमारे होनहार नौजवानों को बाहरी मुल्कों में जाने से रोका जा सकेगा।

मान ने आगे कहा, “वह दिन अब दूर नहीं जब आपकी मदद और सहयोग से पंजाब औद्योगिक विकास और रोज़गार के मौकों केंद्र के तौर पर तबदील हो जायेगा।“ इस मौके सी.ई.ओ. के.के. यादव और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

पुलिस इंटेलिजेंस दफ्तर पर ग्रेनेड अटैक, कौन है मास्टर माइंड, देखें

https://www.youtube.com/watch?v=I6HB0DqO_ng

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *