मोहाली ब्लास्ट: CM भगवंत मान DGP के साथ की उच्च स्तरीय मीटिंग, कही बड़ी बात

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 247 शब्द|📅 10 May 2022

मोहाली ब्लास्ट: CM भगवंत मान DGP के साथ की उच्च स्तरीय मीटिंग, कही बड़ी बात

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग के मोहाली स्थित हैडक्वार्टर में बीती रात हुए धमाके का तुरंत नोटिस लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डीजीपी को पूरी घटना की गहराई के साथ जांच करने के निर्देश दिए हैं ताकि इस घटना की तह तक पहुँचा जा सके।

आज सुबह अपने सरकारी आवास पर पुलिस विभाग के सीनियर अधिकारियों की उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए भगवंत मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी को भी राज्य के शांतमयी माहौल को बिगाड़ने की इजाज़त नहीं दी जायेगी और साथ ही कहा कि कुछ विरोधी ताकतें राज्यभर में गड़बड़ी पैदा करने के लिए लगातार यत्नशील हैं, जो अपने घिनौने मंसूबों में कभी भी कामयाब नहीं हो सकेंगी।

दोषियों के विरूद्ध जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी

इस दौरान डीजीपी ने मुख्यमंत्री को बताया कि कुछ और संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है ताकि पुलिस इस अप्रिय घटना की जड़ तक पहुँच सके। इस पर भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अनुकरणीय दण्ड दिया जाएगा ताकि ऐसे अन्य असामाजिक तत्व भविष्य में ऐसी घिनौनी घटनाओं को अंजाम न दे सकें।

मीटिंग में शामिल अन्य प्रमुख हस्तिय में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेनू प्रसाद, डीजीपी वी.के. भावरा, एडीजीपी आंतरिक सुरक्षा आर.एन. ढोके और एडीजीपी इंटेलिजेंस एस.एस. श्रीवास्तव शामिल थे।

पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए CM भगवंत मान ने बनाया एक्शन प्लान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *