पंजाब: सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो पटवारियों पर FIR दर्ज, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 392 शब्द|📅 10 May 2022

fir police

बरनाला। बरनाला में दो पटवारियों पर मिलीभगत से दिवंगत किसान की जमीन बेचने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। कस्बा धनौला में जमांबंदी से छेड़छाड़ कर जाली दस्तावेज तैयार करके एक दिवंगत किसान की चार एकड़ जमीन बेचने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि दो पटवारियों से मिलीभगत करके दो अन्य व्यक्तियों ने ने दीदार सिंह की चार एकड़ जमीन को जाली दस्तावेज तैयार करवाकर बेच दी। मामला सामने आने के बाद थाना धनौला पुलिस ने गुरप्रीत सिंह निवासी बुगरां और हरप्रीत सिंह निवासी जवंधा पिंडी, पटवारी गुरबख्श सिंह पुत्र मोहन सिंह (हलका तपा) व पटवारी हरदेव सिंह पुत्र नाजर सिंह (हलका महलकलां) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पटवारी ने कहा कि रिकार्ड आग में जल चुका है

दीदार सिंह के पास 62 कनाल जमीन थी। इसमें से उसने 31 कनाल जमीन बेच दी थी। वर्ष 2012 में दीदार सिंह की मौत हो गई। उस समय दीदार सिंह के दोनों बेटाें की आयु 14 व 12 वर्ष थी। इस कारण उन्हें जमीन संबंधी जानकारी नहीं थी। बेटे जगसीर सिंह ने भरे मन से बताया कि जब कुछ समय बाद उन्हें जमीन के बारे में पता चला तो वह अपनी जमीन की मालकियत संबंधी दस्तावेज लेने धनौला की तहसील में गए। उन्हें मौजूदा पटवारी ने कहा कि रिकार्ड आग में जल चुका है।

इसके बाद उन्होंने एसडीएम बरनाला के समक्ष गुहार लगाई, जिनकी तरफ से दिए रिकार्ड में उसके पिता दीदार सिंह के नाम चार एकड़ जमीन पाई गई परंतु साथ ही जमांबंदी की अदला-बदली करके गुरप्रीत सिंह बुगरां पुत्र जगराज सिंह को मालिक बनाया गया था। लाखों की लिमट भी करवा ली गई थी। अब पता चला है कि माल विभाग के पटवारियों, कानूनगो व तहसीलदार ने जाली कागज तैयार करके उनकी जमीन चर्तुवेदी शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा निवासी अकलिया जलाल को बेच दी है।

प्रशासन से गुहार लगाई

दीदार के परिवार ने प्रशासन से गुहार लगाई की उक्त आरोपितों के खिलाफ संगीन धाराओं तहत मामला दर्ज किया जाए व इसकी पुन: जांच कर इसमें शामिल नंबरदार, गवाह व अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए ताकि गरीब किसान के परिवार को इंसाफ मिल सके। भाकियू कादियां के इकाई प्रधान निर्मल सिंह ढिल्लों ने कहा कि यदि उक्त परिवार को इंसाफ न मिला तो बड़े स्तर पर संघर्ष शुरु किया जाएगा।

पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए CM भगवंत मान ने बनाया एक्शन प्लान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *