⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 132 शब्द|📅 11 May 2022
डेली संवाद, जालंधर
आदमपुर हलके के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के हादसे में घायल होने की खबर पाकर आज कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा बडिंग के साथ जालंधर के पूर्व विधायक सुशील रिंकू, राजिंदर बेरी और अश्वनी भल्ला ने जौहल हॉस्पिटल पहुंचकर हालचाल जाना।
आपको बता दें कि विधायक सुखविंदर कोटली इस समय उपचार के लिए रामामंडी के जोहल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। हादसे में उनकी पसलियां टूट गई हैं जबकि टांग में फ्रैक्चर है।
कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली अपनी कार में चंडीगढ़ से जालंधर जा रहे थे। बहराम फगवाड़ा रोड पर गांव ढाहां क्लेरां के पास उनकी कार के सामने एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर से जा टकराई। अचानक हुए हादसे में कोटली, उनके पीए मनदीप व गनमैन घायल हो गए।









