मोहाली ब्लास्ट: पुलिस ने तरनतारन से निशान सिंह को किया गिरफ्तार, 2 महीने पहले जेल से छूटा था

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 11 May 2022

मोहाली ब्लास्ट: पुलिस ने तरनतारन से निशान सिंह को किया गिरफ्तार, 2 महीने पहले जेल से छूटा था

डेली संवाद, फरीदकाेट/तरनतारन
Mohali Bomb Blast मोहाली के सेक्टर-77 स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय पर राकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेट (आरपीजी) हमले में फरीदकोट पुलिस ने तरनतारन जिले के गांव कुल्ला निवासी निशान सिंह को गिरफ्तार कर मोहाली पुलिस के हवाले कर दिया है। निशान सिंह की गिरफ्तारी पुलिस के लिए ब्लास्ट कांड में बड़ी कामयाबी है।

इस गंभीर मुद्दे पर पंजाब भर की सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है। ऐसे में फरीदकोट सीआईए स्टाफ भी इस घटना की जांच में शामिल हुआ और अमृतसर से निशान सिंह को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ उपरांत निशान सिंह को फरीदकोट से सीआईए स्टाफ द्वारा मोहाली ले जाया गया है।

निशान सिंह के खिलाफ करीब 13 मामले

निशान सिंह के खिलाफ तरनतारन, अमृतसर, फरीदकोट, मोगा, गुरदासपुर जिले में स्नेचिंग, नशा तस्करी और अन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं। निशान सिंह फरीदकोट जेल में भी बंद रहा है। उसके पिछले आपराधिक रिकार्ड के साथ पुलिस को मिले कुछ और इनपुट के आधार पर सीआईए फरीदकोट द्वारा निशान सिंह को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है।

सीमावर्ती गांव कुल्ला निवासी परगट सिंह का निशान सिंह हाल ही में गोइंदवाल साहिब की जेल से रिहा होकर गांव आया था। थाना कच्चा पक्का में आते गांव कुल्ला निवासी 26 वर्षीय निशान सिंह के खिलाफ अपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। उसका संबंध खालिस्तानी समर्थकों के साथ कब से है। यह पता लगाने लिए खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों की टीम गांव पहुंचीं।

निशान सिंह से मोहाली पुलिस पूछताछ करेगी

हालांकि मौके पर निशान सिंह की माता मंजीत कौर ने बताया कि उसका बेटा 3 दिन पहले से ही घर से किसी काम लिए गया था। निशान सिंह के खिलाफ कौन से मामले दर्ज है उनके बारे मंजीत कौर को कोई जनकारी नहीं है। उधर, एसएसपी रणजीत सिंह ढिल्लो कहते हैं कि निशान सिंह से मोहाली पुलिस पूछताछ करेगी। जरूरत पड़ी तो तरनतारन पुलिस भी इस मामले में सहयोग करेगी।

पुलिस इंटेलिजेंस दफ्तर पर ग्रेनेड अटैक, कौन है मास्टर माइंड, देखें

https://youtu.be/I6HB0DqO_ng

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *