राज्य सभा चुनाव: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब राज्य से राज्य सभा चुनाव के लिए कार्यक्रम का ऐलान

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 181 शब्द|📅 12 May 2022

राज्य सभा चुनाव: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब राज्य से राज्य सभा चुनाव के लिए कार्यक्रम का ऐलान

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब राज्य से चुने गए राज्य सभा के दो सदस्यों की समय-सीमा जुलाई 2022 में समाप्त होने के मद्देनजऱ भारत निर्वाचन आयोग (ई.सी.आई.) ने पंजाब राज्य से राज्य सभा की द्विवार्षिक चुनाव के शड्यूल का ऐलान किया है।

पंजाब राज्य से चुने गए राज्य सभा सदस्य अम्बिका सोनी और बलविन्दर सिंह के पद की समय-सीमा उनकी सेवानिवृत्ति पर 4 जुलाई, 2022 को ख़त्म होने वाली है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू ने आज बताया कि शड्यूल के अनुसार नोटीफिकेशन जारी करने की तारीख़ 24 मई, 2022 है और नामांकन भरने की आखिरी तारीख़ 31 मई, 2022 है, जबकि नामांकन की पड़ताल 1 जून, 2022 को होगी।

नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख़ 3 जून, 2022 तय की गई है। उन्होंने बताया कि वोट डालने की तारीख़ 10 जून, 2022 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक) निर्धारित की गई है, जबकि मतगणना भी उसी दिन शाम 5 बजे होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव 13 जून, 2022 से पहले ही मुकम्मल कर लिए जाएंगे।

पंजाब पुलिस एकेडमी फिल्लौर में ड्रग्स का धंधा, देखें 

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *