पंजाब में बड़ा हादसा, होटल की इमारत गिरने से कई घरों को नुकसान, मौके पर हंगामा

Daily Samvad
1 Min Read

अमृतसर। अमृतसर से बड़ी खबर है। यहां लिब्रटरी मार्कीट के सामने गुरु कालोनी में घरों की जमीनें नीचे धस गई हैं और दीवारों में दरारे आने की सूचना मिली है। जानकारी मिली है कि यह दरारे ग्रैंड होटल को गिराने के कारण हुआ है। लोगों का कहना है ग्रैंड होटल को जानबूझ कर गिराया गया है।

जानकारी के मुताबिक होटल के पिछली साईट जी.टी. रोड पर कंट्रक्सशन का काम चल रहा था जिसके कारण उन्होंने दीवार गिराई है। इसी कारण लोगों के घरों में दरारे आ गई व 2 घर ऐसे हैं जहां जमीन नीचे धस गई है। इस दौरान जानी नुक्सान होने से बचाव हो गया। लोगों में काफी नाराजगी पाई जा रही उनका कहना है यह होटल जानबूझ कर गिराया गया है।

इसे लेकर कालोनी के लोगों में भारी गुस्सा है। लोगों ने कहा है कि होटल मालिक जानबूझकर ऐसा कर रहा है। जिससे उनके घरों में दरारे आ गई हैं। लोगों ने कहा है कि उनके घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसकी शिकायत डीसी और नगर निगम के कमिश्नर से की गई है।

AASHRAM- 3 का धमाकेदार टीजर रिलीज। नए अवतार में निराला बाबा। देखें 

https://youtu.be/kNDrFpIpOxg















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *