पंजाब: लुधियाना में स्कूल के बाहर 6 से 7 राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत, CCTV फुटेज वायरल

Daily Samvad
1 Min Read

shoot out

दीपक गुप्ता
डेली संवाद, लुधियाना
लुधियाना से बड़ी खबर है। यहां गोलीबारी की खबर आ रही है। लुधियाना के लादिया खुर्द हैबोवाल स्थित अमृत इंडो कैनेडियन स्कूल के बाहर फायरिंग होने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गया। बताया जा रहा है कि अज्ञात युवकों ने स्कूल के 1 नं. गेट पर गोलियां चला दी। हैरानी की बात है कि इस बात का पता उस समय लगा जब स्कूल प्रशासन ने सी.सी.टी.फुटेज चेक की। स्कूल प्रशासन ने बताया कि स्कूल के गेट नंबर 1 से एंट्री बंद है, जिस कारण इस बार नहीं पता लगा।

इसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर ए.डी.सी.पी. 3 अश्वनी गोटियाल, ए.सी.पी. तलविंदर सिंह, थाना हैबोवाल और सराभा नगर की टीम पहुंची। घटना स्थल से पुलिस ने 3 खोल बरामद किए। वहीं शुरूआती जांच में पुलिस ने बताया कि स्कूल के बाहर 6-7 फायर किए गए है। फिलहाल सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाया जाएगा।

AASHRAM- 3 का धमाकेदार टीजर रिलीज। नए अवतार में निराला बाबा। देखें 

https://youtu.be/kNDrFpIpOxg















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *