पंजाब: AAP सरकार ने महिलाओं को दिया बड़ा झटका, अभी नहीं मिलेंगे 1000 रुपए, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 243 शब्द|📅 13 May 2022

पंजाब: AAP सरकार ने महिलाओं को दिया बड़ा झटका, अभी नहीं मिलेंगे 1000 रुपए, जाने वजह

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वायदे को पूरा करने में आम आदमी पार्टी की सरकार पीछे हटने लगी है। इसकी वजह पंजाब के खजाने को खाली होना बताया जा रहा है। आज विधानसभा के स्पीकर और आम आदमी पार्टी के नेता कुलतार सिंह संधवा ने साफ कहा है कि खजाना खाली है, महिलाओं को 1000 रुपए लेने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।

पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपये लेने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष कुलतार संधवां का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि सरकार का खजाना खाली है। पहले खजाना भरा जाएगा और फिर महिलाओं को 1000 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। पिछली सरकारों ने पंजाब का खजाना खाली कर दिया है।

गारंटी से पीछे हटने लगी सरकार

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की महिलाओं को गारंटी गिया था कि सरकार बनने के बाद महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। लेकिन अब आप की सरकार इस गारंटी से पीछे हटने लगी है।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में आप की सरकार बनने से पहले महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह की गारंटी दी थी। 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए गारंटी की घोषणा की गई थी।

AASHRAM- 3 का धमाकेदार टीजर रिलीज। नए अवतार में निराला बाबा। देखें 

https://youtu.be/kNDrFpIpOxg

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *