जालंधर: MLA रमन अरोड़ा की सख्ती के बाद वार्ड-16 में ट्यूबवेल किया गया दुरुस्त, 3 दिन तक घर-घर पानी पहुंचाते रहे दीनानाथ प्रधान, लोगों ने किया धन्यवाद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 324 शब्द|📅 14 May 2022

जालंधर: MLA रमन अरोड़ा की सख्ती के बाद वार्ड-16 में ट्यूबवेल किया गया दुरुस्त, 3 दिन तक घर-घर पानी पहुंचाते रहे दीनानाथ प्रधान, लोगों ने किया धन्यवाद

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर सैंट्रल हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के आदेश के बाद वार्ड-16 के भारत नगर में खराब हुए ट्यूबवेल को AAP के सेवादार दीनानाथ प्रधान की मौजूदगी में ठीक किया गया। दीनानाथ प्रधान ने बताया कि आज शाम से पानी की सप्लाई शुरु हो जाएगी, इसके लिए लोगों ने विधायक रमन अरोड़ा का धन्यवाद किया।

वार्ड नंबर 16 के भरत नगर और गुरु नानक पुरा वेस्ट में तीन दिनों से पानी न आने की समस्या को लेकर AAP के सेवादार दीनानाथ प्रधान ने विधायक रमन अरोड़ा से को बताया। विधायक रमन अरोड़ा ने नगर निगम के कमिश्नर को फोन कर आज शाम तक समस्या खत्म करने का आदेश दिया, इसके बाद हरकत में आए निगम अधिकारियों ने ट्यूबवेल को ठीक करवाया।

परेशानियों को हल किया जा रहा है

उधर, दीनानाथ प्रधान ने कहा है कि इलाका निवासियों परेशानियों को हल किया जा रहा है। नगर निगम ने जब पानी के टैंकर नहीं भेजे तो दीनानाथ प्रधान ने खुद अपने खर्चे से पांच वाटर टैंकर मंगवा कर लोगों के घरों तक पानी की सप्लाई की गई। यही नहीं वह रोजाना वार्ड के विभिन्न गलियों में जाकर लोगों की समस्याएं भी सुन रहे हैं और उनका मौके पर समाधान भी करवा रहे हैं।

इलाका निवासी रमेश कुमार ने कहा कि अगर उनकी गली में किसी प्रकार की अनहोनी हो जाए तो एंबुलैंस तक गली में प्रवेश नहीं हो सकती है। ऐसे में अगर ट्रांसफार्मर को शिफ्ट या फिर उसके स्थान पर बंच केबल को डलवाकर राहत दिलाई जा सके। दीनानाथ प्रधान ने आश्वासन दिया है कि वार्ड के लोगों पर आई पानी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाएंगे और इसके अलावा वार्ड को हरा-भरा बनाने के लिए भी कदम उठाएंगे।

इलाके में पानी की सप्लाई शुरू करवाने को लेकर लोगों ने विधायक रमन अरोड़ा और दीनानाथ प्रधान का धन्यवाद किया है। लोगों ने कहा है कि दीनानाथ प्रधान की मेहनत के कारण उन्हें पानी मिल सका है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *