कांग्रेस: प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर आई बड़ी खबर, सोनिया गांधी की बढ़ गई चिंता

Daily Samvad
2 Min Read

उदयपुर। उदयपुर में चल रही कांग्रेस की चिंतन मीटिंग में नई डिमांड सामने आई ह। कांग्रेस ने नव संकल्प शिविर संगठन को मजबूत करने और भविष्य की रणनीति का खाका तैयार करने के लिए आयोजित किया है, पर शिविर में नेतृत्व मुद्दा छाया रहा। इस दौरान कई नेताओं ने प्रियंका गांधी वाड्रा को भी अध्यक्ष बनाने की मांग की।

राजनीतिक मामलों की समिति में चर्चा के दौरान पार्टी नेता और धर्म गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुखरता से प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग की। प्रमोद कृष्णम ने जिस वक्त यह मांग की, उस वक्त कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी बैठक में मौजूद थीं।

प्रियंका गांधी की पार्टी में भूमिका बढ़ाने की मांग

सूत्रों के मुताबिक, कृष्णम ने कहा कि दो साल से राहुल गांधी को मनाने की कोशिश हो रही है। वह अध्यक्ष बनने के लिए तैयार नहीं है, तो प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। समिति के संयोजक मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें रोकने की कोशिश की, पर वह अपनी बात कहकर चुप हुए। कई अन्य नेताओं ने भी प्रियंका गांधी की पार्टी में भूमिका बढ़ाने की मांग की।

दीपेंद्र हु्ड्डा ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर लाना चाहिए। उन्हें यूपी तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए। बिहार कांग्रेस की नेता रंजीत रंजन ने भी इससे सहमति जताई कि प्रियंका गांधी को सिर्फ एक राज्य तक सीमित नहीं रखना चाहिए। हालांकि, नव संकल्प शिविर के लिए उदयपुर में सिर्फ सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों के पोस्टर लगाए लगाए हैं। प्रियंका गांधी का कोई पोस्टर नहीं है।

अमृतसर के अस्पताल में भयंकर आग, मची हाहाकार

https://youtu.be/QrTWQLhyiJY





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *