जालंधर: देह व्यापार और नशा बेचने का अड्डा चलाने के खिलाफ थाने के बाहर जमकर हंगामा, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 187 शब्द|📅 15 May 2022

जालंधर: देह व्यापार और नशा बेचने का अड्डा चलाने के खिलाफ थाने के बाहर जमकर हंगामा, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के मकसूदां पुलिस थाने के तहत पड़ते शेरपुर कालोनी में देह व्यापार और नशे के अड्डे को लेकर आज भारी हंगामा हुआ। कालोनी के लोगों ने इकट्ठा होकर आरोप लगाया कि एक कोठी में देह व्यापार का धंधा करवाया जाता है, साथ ही नशा बिकवाया जाता है। इसे लेकल पुलिस थाने में कई बार शिकायत की गई, लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है।

शेरपुर कालोनी के लोगों ने आज कुछ लोगों को पकड़ कर मकसूदां पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन देर शाम पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया, जिससे कालोनी के लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला। कालोनी के लोगों ने मकसूदां थाने के बाहर एकजुट होकर जमकर रोष प्रदर्शन किया।

उधर, पुलिस थाने के एसएचओ ने कहा है कि कालोनी के लोगों की शिकायत पर कुछ लोगों को राउंडअप किया है। इसकी जांच और पूछताछ की जा रही है। उधर, मोहल्ले के लोगों ने आऱोप लगाया कि पुलिस नशा बेचने वाले से मिली है। जिससे उन्हें हर बार पकड़ कर छोड़ देती है।

देह व्यापार और नशा बेचने का अड्डा चलाने के खिलाफ थाने के बाहर जमकर हंगामा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *