जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में अब तक 500 करोड़ की धांधली, एक अफसर है ‘मास्टर माइंड’, बाकी सब प्यादे, पढ़ें बड़ा खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 402 शब्द|📅 15 May 2022

जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में अब तक 500 करोड़ की धांधली, एक अफसर है 'मास्टर माइंड', बाकी सब प्यादे, पढ़ें बड़ा खुलासा

डेली संवाद, जालंधर
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर में एक नहीं, दो नहीं, बल्कि पूरे 500 करोड़ रुपए की अब तक धांधली हो चुकी है। यह धांधली आज से नहीं, बल्कि पिछले 15 साल से चल रही है। इसका मास्टर माइंड ट्रस्ट का ही एक अधिकारी बताया जा रहा है। इसे लेकर पिछले कई साल से लगातार सबूतों के साथ शिकायत की जा रही है, लेकिन मास्टर माइंड इतना चालाक है कि सभी की मैनेज कर लेता है।

ताजा मामले में सस्पैंड चल रहे ईओ परमिंदर सिंह गिल और अन्य मुलाजिम इस खेल में महज एक ‘प्यादे’ हैं, असली किंग मेकर वही मास्टर माइंड, जो पिछले 15 साल से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को दीमक की तरफ ‘चाट’ रहा है।

इस खेल में कुछ रसूखदार लोगों को भी शामिल किया

डेली संवाद के पास इस मास्टर माइंड के खिलाफ ढेर सारे सबूत हैं। जो पिछले 15 साल से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को करोड़ों रुपए का नुकसान करवाया और अपने और कुछ अन्य के नाम अरबों रुपए की संपत्ति जुटाई। मास्टर माइंड ने दोनों हाथों से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की हर संपत्ति को जमकर लूटा। जब खुद लूटकर थक गया तो इस खेल में कुछ रसूखदार लोगों को भी शामिल किया।

यहां यह कहना गलत न होगा कि इंप्रूवमेंट में लगने वाले राजनीतिक चेयरमैन महज चेहरा होते थे, असली कर्ताधर्ता वह मास्टर माइंड और उनके प्यादे जो इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में कई साल से एक ही सीट पर बैठे थे। इस पूरे खेल का कच्चा चिट्ठा मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास पहुंच चुका है।

सरकार के एक प्रोजैक्ट का हिस्सा बना हुआ है

यह कच्चा चिट्ठा पूर्व की अकाली-भाजपा सरकार और कांग्रेस सरकार में भी मुख्यमंत्रियों के पास पहुंचा था, लेकिन तब उक्त मास्टर माइंड ने मंत्रियों के रास्ते सभी को मैनेज कर लिया। जिससे आज तक इसका राजफाश नहीं हो सका। हैरानी की बात तो यह है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से रिटायर होने के बाद उक्त अधिकारी आज भी सरकार के एक प्रोजैक्ट का हिस्सा बना हुआ है।

यह मास्टर माइंड और माफिया इतना ताकतवर है कि इसके खिलाफ जाने वाले अफसर का ट्रांसफर हो जाता है। अफसर पर ही करप्शन का आरोप लग जाता है, जिससे अफसर को सस्पैंड कर दिया जाता है। जिससे अफसर भी इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते। डेली संवाद पर सबूतों के साथ 500 करोड़ का कच्चा चिट्ठा औऱ मास्टर माइंड समेत माफिया के चेहरे को बेनकाब करने की मुहिम शुरू हो गई है।

अमृतसर के अस्पताल में भयंकर आग, मची हाहाकार

https://youtu.be/QrTWQLhyiJY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *