ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे टीम को तहखाने में मिले हैरान करने वाले साक्ष्य, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 270 शब्द|📅 15 May 2022

ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे टीम को तहखाने में मिले हैरान करने वाले साक्ष्य, पढ़ें

वाराणसी। Gyanvapi Masjid Survey: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का आज दूसरा दिन है। कड़ी सुरक्षा के बीच मस्जिद में सर्वे किया जा रहा है। सर्वे की शुरुआत 8 बजे हुई। मस्जिद के अंदर सर्वे करने गई टीम को 7-8 फीट का ढेर मिला, जो सफेद पेंट से ढका हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मलबे को हटाया जाएगा और उसके बाद जांच होगी।

वहीं, हिंदू पक्ष के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुंबद की तरफ सर्वे के दौरान एक दीवार पर हिंदू परंपरा के आकार दिखे, जिसे सफेद चुने से रंग आ गया है। सर्वे की टीम ने इसकी वीडियोग्राफी की और प्रतीक चिन्ह का भी जिक्र किया। सर्वे का 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। रिपोर्ट 17 मई को अदालत के सामने पेश की जाएगी।

तहखानों की वीडियोग्राफी की गई

इससे पहले सर्वे के पहले दिन ज्ञानवापी मस्जिद में कोर्ट के आदेश पर 5 तहखानों की वीडियोग्राफी की गई। सर्वे में दोनों पक्षों ने सहयोग किया। सर्वे के बाद हिंदू पक्ष ने दावा करते हुए कहा कि सभी साक्ष्य हमारे पक्ष में हैं। तहखानों में मूर्तियों के भग्नावशेष मिले हैं। हिंदू पक्ष ने कहा कि तहखाने में शरारती तत्वों ने मिट्टी भर दी थी उसे साफ किया गया।

लिंगायत समाज में काशी में लिंग दान का प्रचलन है, तहखाने में उस परम्परा के टूटे लिंग मिले हैं। आज हो रहे सर्वे पर वाराणसी के डीसीपी आरएस गौतम ने कहा है कि काशी विश्वनाथ दर्शन करने वालों के लिए एक गेट छोड़कर सभी गेट खोले गए हैं, सिर्फ एक गेट से सर्वे टीम को एंट्री दी गई है।

अमृतसर के अस्पताल में भयंकर आग, मची हाहाकार

https://youtu.be/QrTWQLhyiJY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *