जालंधर: नगर निगम ठेकेदार यूनियन दोफाड़, अवतार सिंह को प्रधानगी से हटाकर मुकेश को बनाया नया प्रधान

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम जालंधर ठेकेदार यूनियन में आज बड़ा फेरबदल हुआ है। पिछले कई साल से ठेकेदार यूनियन के प्रधान अवतार सिंह को धक्के से प्रधानगी के पद से हटाकर कुछ ठेकेदारों ने मुकेश चोपड़ा को प्रधान घोषित कर दिया। जिससे ठेकेदार यूनियन दोफाड़ हो गई है।

जानकारी के मुताबिक आज नगर निगम कांप्लैक्स में कुछ ठेकेदारों ने मीटिंग करते हुए मुकेश चोपड़ा को प्रधान घोषित कर दिया। जबकि ठेकेदार यूनियन के प्रधान अवतार सिंह हैं। कुछ ठेकेदारों ने धक्के से मुकेश चोपड़ा को प्रधान घोषित करते हुए अवतार सिंह को हटाने की घोषणा कर दी।

उधर, अवतार सिंह ग्रुप के ठेकेदारों का कहना है कि मुकेश चोपड़ा को असंवैधानिक तरीके से प्रधान घोषित किया गया है। इन ठेकेदारों का कहना है कि मुकेश चोपड़ा कोई ठेकेदार नहीं है। चोपड़ा के पास न तो ठेकेदारी का लाइसेंस है और न ही कांट्रेक्टरशिप। जिससे मुकेश प्रधान नहीं बन सकते हैं। मुकेश चोपड़ा सोसाइटी में रजिस्टर्ड हैं।

देह व्यापार और नशा बेचने का अड्डा चलाने के खिलाफ थाने के बाहर जमकर हंगामा

https://youtu.be/_wdBw_1G7gI













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *