PM मोदी पहुंचे लखनऊ, CM योगी और मंत्रियों संग की बैठक, शुभ संयोग जुड़ा है योगी के सरकारी आवास से

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 336 शब्द|📅 16 May 2022

PM मोदी पहुंचे लखनऊ, CM योगी और मंत्रियों संग की बैठक, शुभ संयोग जुड़ा है योगी के सरकारी आवास से

धनंजय सिंह
डेली संवाद, लखनऊ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को लखनऊ पहुंचे हैं। नेपाल के बाद कुशीनगर से होकर प्रधानमंत्री सीधा लखनऊ पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। वह यहां करीब चार घंटे रहेंगे। इसमें भी करीब तीन घंटा वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ समेत अन्य ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री का काफिला सड़क मार्ग से पांच कालीदास मार्ग पहुंचा। मुख्यमंत्री आवास में योगी कैबिनेट के मंत्री मौजूद थे, जिनसे प्रधानमंत्री ने मुलाकात की और सभी के साथ फोटो खिंचवाई।

यहाँ बड़ी बड़ी हस्तियां आ चुकी हैं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 5,कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास कुछ मायनों में काफी शुभ रहा। यह सुखद संयोग रहा कि जबसे योगी मुख्यमंत्री बन कर यहाँ आये तब से यहाँ बड़ी बड़ी हस्तियां आ चुकी हैं वह भी प्रोटोकॉल से हटकर।

सोमवार को जब पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के साथ मुलाकात और मीटिंग की तब यह उनकी प्रधानमंत्री रहते दूसरी विज़िट थी।
इससे पहले पिछली बार जब प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे तो राष्ट्रपति चुनाव से पहले का मौका था। योगी के पहले कार्यकाल में 20 जून 2017 को पीएम 5, कालिदास मार्ग स्थित सीएम आवास पर आये थे।

योगी के घर पहुंचे थे

इसमें विपक्ष के नेताओं, धर्मगुरुओं सहित दूसरे खास मेहमान भी बुलाए गए थे। इसके तुरंत बाद राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद भी 5 कालिदास मार्ग पर पहुंचे थे। कोविंद 25 जून 2017 में जब राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित हुए थे तब वहां पर वो भाजपा एवं सहयोगी दलों के सांसदों और विधायकों का समर्थन मांगने योगी के घर पहुंचे थे। आपको बता दे 24 जनवरी 2018 को उप राष्ट्रपति वेंकेया नायडू भी अपने लखनऊ आगमन पर मुख्यमंत्री के सरकारी आवास गए थे।

चलती TRAIN में रिश्वतखोरी, 50 रूपये में बिक गया GRP का जवान, देखें Sting operation LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *