चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान के पहले जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान आज जमकर हंगामा मच गया। भीड़ देखकर पुलिस वालों के हाथ पांव फूल गए। जिससे पुलिस ने लोगों को मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया। यहां पंजाब भवन में लोग इकट्ठे हुए थे, लेकिन भीड़ ज्यादा देखकर लोगों को पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने आए लोगों को कहा गया है कि उनका नाम लिस्ट में नहीं है। लोगों ने आरोप लगाए कि लिस्ट कहां बनी किसी ने बनाई कुछ पता नहीं। मुख्यमंत्री से मिलने के लिए रोजगार की मांग कर रहे अलग-अलग कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न जिलों की गांवों के पंचायत सदस्यों के अलावा पारिवारिक, विभागीय समस्याओं से ग्रस्त लोग पहुंचे थे।
यह लोग मुख्यमंत्री से नहीं मिल सके। इस दौरान पंजाब भवन के सामने लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। हालांकि बाद में कुछ लोगों को मुख्यमंत्री से मिलने की अनुमित दी गई।
देह व्यापार और नशा बेचने का अड्डा चलाने के खिलाफ थाने के बाहर जमकर हंगामा
https://youtu.be/_wdBw_1G7gI